Friday, May 6, 2016

अमेरिका महाद्वीप और हिन्दू धर्म :

हिन्दू धर्म “धीयते इति धर्मः” यानि “मनुष्य अपनी धारणा जो स्वीकार
करता है वो ही धर्म है” के सिद्धांत पर चलता है | रोम संस्कृति के राजा
के विरुद्ध ईसामसीह ने अल्लाह को परमेश्वर कहा तो राजद्रोह में मृत्युदंड
मिला… इसाइयत को अपनी संख्या बढ़ाना था तो उसने धर्मांतरण को और चर्च आधारित राजनीति और कूटनीति से अनुयायियों की संख्या बढ़ाया क्यों की उसको डर था की संख्या कम रहेगी तो इसाइयत के विरोधी उसका खात्मा कर देंगे | इस्लाम ने हिजरत से ही हथियार थाम लिया और उसे अपनी संख्या बढ़ाने के लिए गुलामों पर अत्याचार कर के और क्रूरता से लोगों को मुसलमान बनाया क्यों की रोम की विशाल सत्ता के विपरीत अरब में छोटी छोटी आबादी और उनके खलीफा होते थे जिन्हें हथियारों से हराया जा सकता था |
 
हिन्दू धर्म ने कभी किसी को जबरन हिन्दू नहीं बनाया, क्योंकि ये सनातन सभ्यता के ऊपर किसी विरोधियों या शत्रुओं का भय नहीं था की अपनी आबादी बढाओ | इतिहास देखो हमारी संस्कृति ने “पृथ्वी शान्तिः” “अन्तरिक्षम शान्ति” का उद्घोष किया है| अयोध्या” संस्कृत के अयुध्य शब्द से बना है यानि जहाँ कभी युद्ध न हुआ हो | अवध का भी सामान अर्थ है की जहाँ पर कभी
“वध” न हुआ हो | ये अलग बात है की मुग़ल आक्रान्ताओं और लुटेरों ने इसे नरसंहार का सबसे बड़ा अखाडा बना दिया |
हमारे हिन्दू मनीषियों ने अपने संस्कृति को इतना श्रेष्ठ बनाया की पूरा विश्व उसकी ओर आकर्षित हुआ | फाह्यान, ह्वेनसांग और तुम्हारे अलबरूनी जैसे कितने मुल्ले भी यहाँ इस देश की माटी में धन्य होने और मुक्ति पाने आ गये थे | इस्लाम के अभ्युदय के हज़ारों साल पहले पूरा संसार आर्यों ने नाप लिया था| आज युरोप जिसे “navigation” कहता है वो कुछ और नहीं संस्कृत शब्द “नवगतिम” है जिसका अर्थ है नौका संचालन| पूरे विश्व को नौका संचालन का ज्ञान आर्यों ने ही दिया है | भले ही आज हम मुर्ख भारतीय कहते हैं की भारत की खोज “वास्कोडिगामा” ने किया था |
अमेरिका महाद्वीप और हिन्दू धर्म :
अमेरिका के रेड इंडियन वहां के आदि निवासी माने जाते हैं और हिन्दू संस्कृति वहां पर आज से हजारों साल पहले पहुंच गई थी इन्ही लाल मनुष्यों के द्वारा यानी की इतिहासकारों के आधार पर महाभारत काल में| सभी अमेरिकन इतिहासकार मानते हैं की भारतीय आर्यों ने ही अमेरिका महाद्वीप पर सबसे पहले बस्तियां बनाई | अमेरिकन महाद्वीप में मक्सिको सबसे पुराना है | मैक्सिको के सबसे आदि धर्म AZTEC के देवता TLALOC हैं और ये AZTEC और कुछ नहीं अपितु संस्कृत का “आस्तिक” ही है और TLALOC, संस्कृत का शब्द त्रिलोक है | मेक्सिको में TLALOC की पूजा का इतिहास AZTEC साम्राज्य के इतिहास से भी १००० साल पुराना है |
मजे की बात यह है की त्रिलोक (TLALOC) के मदिरों को वहां त्रिलोचन (TLALOCAN) कहा जाता है और उनका सबसे महत्वपूर्ण मंदिर “Mount Tlaloc” पर स्थित है यानि हिमालय वासी शिव का त्रिलोचन स्वरुप उसी रूप में वहां पहुंचा | TLALOC को वहां के लोग गुफाओं, झीलों और पर्वतों का वासी मानते हैं और अकाल मृत्यु से मुक्ति का देवता भी | हमारे सनातन संस्कृति में भी शिव मुक्ति दाता हैं |
यदि हम बात करें वहां के मूल भाषा पुरानी नौहाटी की तो उसमे इसका उच्चारण “त्रालोक” से करते हैं | त्रिलोक की एक मूर्ती Templo Mayor (मयूर मंदिर) में आज के वर्तमान मक्सिको सिटी शहर में है | जिसमे त्रिलोक की मूर्ती में मुकुट पर सर्प विराजमान है | यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत घोषित किया है | उसी के साथ माया सभ्यता का भी प्रभाव मक्सिको पर पड़ा जो की हिन्दू संस्कृति से बहुत कुछ आत्मसात कर चुकी थी विशेषकर पंचांग और गणित |
चिली पेरू और बोलीविया में हिन्दू धर्म :
अमेरिकन महाद्वीप के बोलीविया (वर्तमान में पेरू और चिली) में हिन्दुओं ने अपनी बस्तियां बनाएँ और कृषि का भी विकास किया | Quechua Pachakutiq “he who shakes the earth” की महान घटना कुर्म पुराण के “कच्छप प्रिष्ठौती” है और वही एक सामान पौराणिक कथा भी | प्रसिद्द थिअहुअन्को के कैलासिय मंदिर “Temple of Kalasasaya” के द्वारपाल विरोचन, सूर्य द्वार, चन्द्र द्वार सब कुछ हिन्दू संस्कृति की महान गाथा का साक्षी है |
सांप या नाग, हिंदू धर्म के सभी पंथ महत्वपूर्ण है और यहां तक कि अमेरिका में, अभी भी बहुत स्थानों में प्रचलित है जो प्राचीन अमेरिका के व्यापक नाग पंथ और उसके समानता के प्रति समर्पित हैं | यहां तक कि ईसाई धर्म में, यीशु ने बाइबिल में कहा : “तु रहो नागों, और कबूतर के रूप में हानिरहित के रूप में इसलिए बुद्धिमान. “मूसा ने अपने भगवान से निर्देशन में बेशर्म नाग की स्थापना करके लोगों को चंगा किया | रोमन और ग्रीक में प्रचलित शब्द serpent संस्कृत शब्द “सर्प” ही है |प्राचीन हिन्दुओं की पूजा पधतियों ने अमेरिका पर प्रभुत्व किया|
संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक सेना के नेटिव अमेरिकन की एक ४५वि मिलिट्री इन्फैन्ट्री डिविसन का चिन्ह एक पीले रंग का स्वास्तिक था | नाजियों की घटना के बाद इसे हटाकर उन्होंने गरुण को चिन्ह अपनान पड़ा | 
अमेरिकी महाद्वीप के होपी आदिवासीयों का एक महत्वपूर्ण घटना की गाथा “Saquasohuh” “Day of Purification” (संस्कृत : स्वच्छ होहु) में Blue Star Kachina की घटना में वर्णित ८ प्रमुख चिन्हों में वृष आरूढ़ शिव और नागों से लिपटती धरती का वर्णन है जो हमारे पौराणिक गाथाओं से पूरा पूरा मिलता है | अमेरिकी महाद्वीप के पेमा इंडियन की गाथा हिन्दू गरुण के थंडर बर्ड और क्रेते सिक्कों के चक्रव्यूह की रचना सभी भारतीय प्रवासों की गाथा कह रहे हैं | प्राचीन अमेरिका महाद्वीप के पेमा इंडियन हों या रोमन साम्राज्य (युरोप)में मिलने वाला लोकप्रिय खेल “करेते”Crete (Greek: Κρήτη, Kríti)
या Labyrinth वास्तव में भारत के प्रसिद्द चक्रव्यूह भेदन की कृति है और यही कृति वहां करेते बन गई महाभारत काल से ही चक्रव्यूह भेदन और धनुर्विद्या भारत के लोकप्रिय खेल थे | यूरोप में भी युद्ध के खेलों का बहुत प्रचलन था और चक्रव्यूह भेदन की कला करेते के लोकप्रिय आयोजन होते थे, इसी कारण आज भी मैराथन खेलों के लिए विश्व प्रसिद्द ग्रीस का सबसे
सुन्दर और प्रसिद्द स्थान का नाम “करेते” Crete है और ये शहर अपने खेलों, संगीत और साहित्य के लिए आज भी प्रसिद्ध है| ये शहर यूरोप के सबसे पुराने ज्ञात मानव सभ्यता के लिए जाना जाता है |
गुयाना : दक्षिण अमेरिका के गुयाना में १५० साल पहले उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों का पलायन हुआ था | आज वहां की आबादी के ४०% लोग हिन्दू है और वहां फगुआ और दीपावली राष्ट्रीय त्यौहार घोषित है | भारतीय भाषा में हिंदी भोजपुरी बोली जाती है |
सूरीनाम : इस देश का नाम ही भोजपुरी शब्द सरनाम से सूरीनाम पड़ा जिसका मतलब है प्रसिद्ध | ३० % हिन्दुओं के साथ हिन्दू देश का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है | गिरमिटिया मजदूरों के समूह में वहां गन्ने के खेतों में काम करने गए हिन्दू आज उन देशों की राजनीति में ऊंचे स्थानों पर हैं और दक्षिण अमेरिका में एक शसक्त पहचान के साथ उभरे हैं |
जमैका : जमैका में हिन्दू दूसरा सबसे बड़ा धर्म है | ये हिन्दू गिरमिटिया मजदूर के रूप में वहां पहुचे और दीवाली देश की राष्ट्रीय छुट्टी है |
त्रिनिदाद एवं टोबैगो : इस देश में हिन्दू ३० % हैं | और हिन्दुओं का राजनीति पर बेहद मजबूत पकड़ है | सनातन धर्म महासभा के माध्यम से हिन्दू धर्म इस देश में सबसे तेजी से मजबूत हो रहा है | फगवा सबसे बड़ा त्यौहार है | वासुदेव पाण्डेय यहां के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और कमला प्रसाद बिस्वेस्वर देश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं | और रोचक बात ये है की मशहूर रैपर और गायिका निकी मीनाज इसी देश की एक हिन्दू ब्राह्मण की बेटी हैं जिनका वास्तविक नाम ओनिका तान्या महाराज है|
प्रसिद्ध पिपिल भाषा जो मेक्सिको में प्रारंभ हुई वो हिन्दुस्तानी नाविकों की बस्तियों में प्रारम्भ हुआ और वहां इसे आज भी नाविक (nawat) भाषा कहते है इसी प्रकार nahua भी संस्कृत के नाविक से निकली है | पूरा मेसो अमेरिकन सभ्यता हिन्दू धर्म से भरी पड़ी है | यहाँ तक की आज की स्पेनिश भाषा जो मेक्सिको और अमेरिका की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा
है वह भी हिंदी-यूरोपीय भाषा परिवार है | हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार (Indo-European family of languages) दुनिया का सबसे बड़ा भाषा परिवार (यानी कि सम्बन्धित भाषाओं का समूह) हैं । हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा परिवार में विश्व की सैंकड़ों भाषाएं और बोलियां सम्मिलित हैं ।
आधुनिक हिन्द यूरोपीय भाषाओं में से कुछ हैं : हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, फ़्रांसिसी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पैनिश, डच, फ़ारसी, बांग्ला, पंजाबी, रूसी, इत्यादि । ये सभी भाषाएँ एक ही आदिम भाषा से निकली है | स्पेनिश का बोय्नेस दियास में दियास हमारा “दिवस” है जिसका अर्थ है गुड मार्निंग |
आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा (Proto-Indo-European language), जो संस्कृत से काफ़ी मिलती-जुलती थी, जैसे कि वो संस्कृत का ही आदिम रूप हो ।
Annotata : अन्नदाता
Banff : वाष्प
Bahia : बाहु (हाथ)
Cuika : कविता
Chocaya : शोकः
Chaacâ : चक्र देवी (माया सभ्यता)
Huascar : भास्कर (सूर्य)
Havana : हवन
Wanaco : वन वासी (जंगली)
Jaguarâ : व्याघ्र
Montezuma/Moktesuma : मुक्ति कुसुमः
Matawan : मात्री वन
Nazca/Naska : नक्षत्र
Papeetee : पाप इति
Palenque : पालक (मंदिर के देवता)
इस तरह के बहुत शब्द हैं जो आर्यों की वैदिक परम्पराओं से वहां तक पहुंचे|
मनुष (संस्कृत) >> menos (यूनानी) >> mens(लैटिन) >> men (अंग्रेजी)|
आज पूरा विश्व खुद को मनुष्य यानि मनु की संतान कहता है | यही तो सनातन का गौरव है |
from
Manisha Singh's 

Friday, April 22, 2016

क्यों किया था वध भगवान् श्री कृष्ण ने एकलव्य का



महाभारत काल मेँ प्रयाग (इलाहाबाद) के तटवर्ती प्रदेश मेँ सुदूर तक फैला श्रृंगवेरपुर राज्य एकलव्य के पिता निषादराज हिरण्यधनु का था। गंगा के तट पर अवस्थित श्रृंगवेरपुर उसकी सुदृढ़ राजधानी थी। उस समय श्रृंगवेरपुर राज्य की शक्ति मगध, हस्तिनापुर, मथुरा, चेदि और चन्देरी आदि बड़े राज्योँ के समकक्ष थी। निषाद हिरण्यधनु और उनके सेनापति गिरिबीर की वीरता विख्यात थी
निषादराज हिरण्यधनु और रानी सुलेखा के स्नेहांचल से जनता सुखी व सम्पन्न थी। राजा राज्य का संचालन आमात्य (मंत्रि) परिषद की सहायता से करता था। निषादराज हिरण्यधनु को रानी सुलेखा द्वारा एक पुत्र प्राप्त हुआ जिसका नाम “अभिद्युम्न” रखा गया। प्राय: लोग उसे “अभय” नाम से बुलाते थे। पाँच वर्ष की आयु मेँ एकलव्य की शिक्षा की व्यवस्था कुलीय गुरूकुल मेँ की गई।
बालपन से ही अस्त्र शस्त्र विद्या मेँ बालक की लगन और एकनिष्ठता को देखते हुए गुरू ने बालक का नाम “एकलव्य” संबोधित किया। एकलव्य के युवा होने पर उसका विवाह हिरण्यधनु ने अपने एक निषाद मित्र की कन्या सुणीता से करा दिया।




गुरु द्रोणाचार्य ने क्यों नहीं दी एकलब्य को शस्त्र विद्या


एकलव्य धनुर्विद्या की उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उस समय धनुर्विद्या मेँ गुरू द्रोण की ख्याति थी। पर वे केवल राजकीय वेतन भोगी होने के कारण सिर्फ राजकुमारों को ही शिक्षा देते थे महाराज हिरण्यधनु ने एकलव्य को काफी समझाया कि द्रोण तुम्हे शिक्षा नहीँ देँगे। पर एकलव्य ने पिता को मनाया कि उनकी शस्त्र विद्या से प्रभावित होकर आचार्य द्रोण स्वयं उसे अपना शिष्य बना लेँगे। पर एकलव्य का सोचना सही न था आचार्य द्रोण अपने राजकीय अधिकारों की सीमाओ से बाहर जाकर एकलव्य को शिक्षा नहीं दे सकते थे
एकलव्य हार मानने वालोँ मेँ से न था और बिना शस्त्र शिक्षा प्राप्त तिए वह घर वापस लौटना नहीँ चाहता था। इसलिए एकलव्य ने वन मेँ आचार्य द्रोण की एक प्रतिमा बनायी और धनुर्विद्या का अभ्यास करने लगा। शीघ्र ही उसने धनुर्विद्या मेँ निपुणता प्राप्त कर ली। एक बार द्रोणाचार्य अपने शिष्योँ और एक कुत्ते के साथ उसी वन मेँ आए।


उस समय एकलव्य धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहे थे। कुत्ता एकलव्य को देख भौकने लगा। कुत्ते के भौंकने से एकलव्य की साधना में बाधा पड़ रही थी अतः उसने अपने बाणों से कुत्ते का मुँह बंद कर दिया। एकलव्य ने इस कौशल से बाण चलाये थे कि कुत्ते को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। कुत्ता द्रोण के पास भागा। द्रोण और शिष्य ऐसी श्रेष्ठ धनुर्विद्या देख आश्चर्य मेँ पड़ गए। वे उस महान धुनर्धर की खोज मेँ लग गए अचानक उन्हे एकलव्य दिखाई दिया…  तभी उन्हे अर्जुन को संसार का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बनाने के वचन की याद आयी
द्रोण ने एकलव्य से पूछा- तुमने यह धनुर्विद्या किससे सीखी?
एकलव्य- आपसे आचार्य एकलव्य ने द्रोण की मिट्टी की बनी प्रतिमा की ओर इशारा किया। द्रोण ने एकलव्य से गुरू दक्षिणा मेँ एकलव्य के दाएँ हाथ का अगूंठा मांगा एकलव्य ने अपना अगूंठा काट कर गुरु द्रोण को अर्पित कर दिया।


क्यों किया था वध भगवान् श्री कृष्ण ने एकलव्य का


कुमार एकलव्य अंगुष्ठ बलिदान के बाद पिता हिरण्यधनु के पास चला आता है। एकलव्य अपने साधनापूर्ण कौशल से बिना अंगूठे के धनुर्विद्या मेँ पुन: दक्षता प्राप्त कर लेता है। आज के युग मेँ आयोजित होने वाली सभी तीरंदाजी प्रतियोगिताओँ मेँ अंगूठे का प्रयोग नहीँ होता है, अत: एकलव्य को आधुनिक तीरंदाजी का जनक कहना उचित होगा।
पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य का शासक बनता हैl अमात्य परिषद की मंत्रणा से वह न केवल अपने राज्य का संचालन करता है, बल्कि निषाद भीलोँ की एक सशक्त सेना और नौसेना गठित करता है और अपने राज्य की सीमाओँ का विस्तार करता है।


विष्णु पुराण और हरिवंश पुराण  में उल्लिखित है कि निषाद वंश का राजा बनने के बाद एकलव्य ने जरासंध की सेना की तरफ से मथुरा पर आक्रमण कर यादव सेना का लगभग सफाया कर दिया था। यादव वंश में हाहाकर मचने के बाद जब श्री कृष्ण ने दाहिने हाथ में महज चार अंगुलियों के सहारे धनुष बाण चलाते हुए एकलव्य को देखा तो उन्हें इस दृश्य पर विश्वास ही नहीं हुआ।


एकलव्य अकेले ही सैकड़ों यादव वंशी योद्धाओं को रोकने में सक्षम था। इसी युद्ध में भगवान् श्री कृष्ण ने  एकलव्य का वध किया था। उसका पुत्र केतुमान महाभारत युद्ध में भीम के हाथ से मारा गया था।
जब युद्ध के बाद सभी पांडव अपनी वीरता का बखान कर रहे थे तब कृष्ण ने अपने अर्जुन प्रेम की बात कबूली थी।
कृष्ण ने द्रोणाचार्य का वध करवाया, महापराक्रमी कर्ण को कमजोर किया और भील पुत्र एकलव्य को भी वीरगति दी

के-4 मिसाइल , आइएनएस अरिहंत पनडुब्बी -दुनिया को चौंकाया भारत ने, उठाया बेहद ताकतवर कदम ! हिल गया चीन

भारत ने परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम के-4 मिसाइल को अरिहंत पनडुब्बी से लांच कर सफल परीक्षण किया। सबसे खास बात यह है कि के-4 मिसाइल और अरिहंत पनडुब्बी दोनों को स्वदेश में ही विकसित किया गया है। के-4 की रेंज 3,500 किलोमीटर है, साथ ही यह दो हजार किलोग्राम गोला-बारूद अपने साथ ले जाने में सक्षम है। बंगाल की खाड़ी में अज्ञात जगह से मिसाइल को लॉन्च किया गया।


के-4 मिसाइल का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है, जिसमें के-4 मिसाइल का कोड नेम है। मिसाइल की कामयाब लॉन्चिंग के साथ ही भारत पानी के भीतर मिसाइल दागने की ताकत रखने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले ये तकनीक अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के ही पास थी। मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही भारत ने जमीन, हवा और पानी के भीतर से लंबी दूरी की न्यूक्लियर मिसाइल दागने की क्षमता विकसित कर ली है। के-4 बैलेस्टिक मिसाइल को पानी के भीतर 20 फीट नीचे से भी दागा जा सकता है।




आइएनएस अरिहंत पनडुब्बी को एक बार में चार के-4 मिसाइल से लैस किया जा सकता है।  के-4 मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी डीआरडीओ ने विकसित किया है। अब डीआरडीओ के सीरीज की तीन और मिसाइलों को विकसित करने पर काम कर रहा है। अगले कुछ साल में सेना, एयरफोर्स और नेवी को के-4 की सेवाएं हासिल हो सकेंगी।


पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) ने इसे एक बड़ा कदम करार दिया है, लेकिन उनके मुताबिक जल्द ही अरिहंत को 5000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज की अंतर प्राद्वीपीय मिसाइल (इंटर बैलेस्टिक मिसाइल) से लैस करने की जरूरत है, ताकि यह पनडुब्बी भारतीय समुद्र के किसी भी हिस्से में अपने लक्ष्य के लिए खतरा साबित हो सके।


अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से के-4 के परीक्षण को पिछले दिनों गुप्त रूप से किया गया और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल यह परीक्षण पूरी तरह कामयाब रहा। दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल सिस्ट‍म बेहद खतरनाक है और दुनिया में अपने किस्म का पहला है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ट टू स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ के अधिकारियों की देखरेख में यह परीक्षण पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में किया गया। मिसाइल को पानी के 20 मीटर नीचे से दागा गया। लक्ष्य को भेदने से पहले मिसाइल ने 700 किमी की दूरी तय की। यह मिसाइल 3500 किमी दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकता है।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टेस्ट आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से 45 नॉटिकल मील दूर समुद्र में किया गया। टेस्ट के दौरान डमी पेलोड का इस्तेमाल किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार के-4 मिसाइल को अभी दो और तीन बार और ट्रायल से गुजरकर विकसित होना है ताकि इसे सेना में शामिल किया जा सके। इससे पहले, सात मार्च को इस मिसाइल का डमी टेस्ट फायर किया गया था।


बीते साल नवंबर में अरिहंत से के-15 मिसाइल के प्रोटोटाइप का भी कामयाब टेस्ट हुआ था। के-15 , के-4 का छोटा वर्जन ही है। बाद में इसका नाम बदलकर B-05 कर दिया गया। यह अब सेना में शामिल किए जाने के लिए तैयार है। डीआरडीओ अब के-5 मिसाइल वि‍कसित कर रहा है, इसकी रेंज 5000 किमी होगी, जिसमें चीन के भीतरी हिस्सों में अपने लक्ष्य को भेदने की क्षमता होगी।


के-4 की ऑपरेशनल रेंज 3500 किमी, लंबाई-12 मीटर, चौड़ाई-1.3 मीटर, वजन-17 टन, ढोए जा सकने वाले आयुध का वजन 2000 किलोग्राम है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि के-4 मिसाइल में बूस्टर ग्लारइड फ्लाइट प्रोफाइल्सी का फीचर है। इसकी मदद से यह किसी भी एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम को चकमा दे सकता है। इसके नैविगेशन सिस्टम हैवस्थाम में सैटलाइट अपडेट की भी सुविधा है, जिसकी वजह से लक्ष्य को सटीकता से भेदना मुमकिन है।


के-4 मिसाइल को खासतौर पर अरिहंत के लिए ही विकसित किया गया है। परमाणु क्षमता वाली अग्नि-3 मिसाइल को इस सबमरीन में फिट होने लायक छोटा नहीं बनाया जा सका था । आईएनएस अरिहंत की खासियत 111 मीटर लंबे आईएनएस अरिहंत में 17 मीटर व्यास वाला ढांचा है। इसमें चार सीधी लांच ट्यूब लगी हुई है। इनमें 12 छोटी K-15 जबकि चार बड़ी K-4 मिसाइलें रखी जा सकती हैं।


आईएनएस पनडुब्बी में 85 मेगावॉट क्षमता वाला न्यूक्लिंयर रीयेक्शन लगा हुआ है। यह पनडुब्बी सतह पर 12 नॉट से 15 नॉट की स्पीड से चल सकती है। पानी के अंदर इसकी स्पी्ड 24 नॉट तक है। इसमें 95 लोग शामिल हो सकते हैं।  फ़िलहाल भारत के लिए सबमरीन के लिए यह परीक्षण बहुत जरूरी हो गया था, क्योंकि चीन और पाकिस्तान लगातार अपने मिसाइल कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहे हैं। चीन के पास बैलेस्टिक मिसाइलों का अम्बार लगा हुआ है, ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत समुद्र में भी अपनी ताकत बढ़ाए।


From

Monday, April 18, 2016

महाराणा राजसिंह

महाराणा राजसिंह-- मुगलों को मात पर मात देते रहे----------------!



महाराणा राजसिंह हिन्दू कुल गौरव हिन्दू धर्म रक्षक थे दक्षिण क्षत्रपति शिवाजी तो उत्तर मे महाराणा राजसिंह थे, इनका जन्म 24 सितंबर 1629 मे महाराणा जगत सिंह माता महारानी मेडतड़ी जी थी, मात्र 23 वर्ष की आयु 1652-53 ईसवी मे उनका राज्यारोहण हुआ वे धर्माभिमानी थे जब औरंगजेब ने कट्टरता की सीमा पार कर हिन्दू मंदिरों को तोड़वाने लगा बलात जज़िया कर लगाने लगा उस समय महाराणा ने मथुरा भगवान श्रीनाथजी की रक्षा कैसे हो पूरे भारतवर्ष मे औरंगजेब की भय के कारण कोई जगह नहीं दे रहा था महाराणा ने अपने राज्य मे श्रीनाथ द्वारा मंदिर बनवाया और औरंगजेब की चुनौती स्वीकार की, आज भी नाथद्वारा दर्शन हेतु सम्पूर्ण विश्व का हिन्दू जाता है, कहते हैं महाराणा राजसिंह महाराणा जैसे ही थे वे महाराणा प्रताप जैसे संगठक भी और योद्धा भी जिन्होने बार-बार मुगल सत्ता को पराजित कर महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप द्वारा निर्मित हिंदुत्व पथ को आगे--- ।
''हल्दी घाटी के युद्ध के पश्चात अकबर की हिम्मत नहीं पड़ी की वह मेवाण पर आक्रमण कर सके, अकबर के बाद जहाँगीर दिल्ली के सिंहासन पर बैठा चार साल बाद उसने मेवाण पर हमला किया आक्रमण का समाचार मिलने के पश्चात भी राणा महल मे मस्त पड़ा रहा अंत मे रालमबरा के सरदार ने महलो मे प्रबेश कर महाराणा को बाहर निकाला और युद्ध क्षेत्र मे ले गया इस लड़ाई मे सरदार कहण सिंह ने मुस्लिम सेना को पराजित कर दिया, एक वर्ष पश्चात विशाल सेना लेकर अपने सेनापति के नेतृत्व मे मेवाण पर आक्रमण किया महाराणा ने उसे पराजित कर अपने राज्य मिला लिया बार-बार पराजय के पश्चात राणा अमरसिंह ने चित्तौण को जीत लिया और अपने राज्य मे मिला लिया इससे हिन्दू समाज को कितनी खुशी हुई होगी हम इसकी कल्पना कर सकते हैं, महाराणा अमरसिंह ने जहाँगीर को सत्रह बार पराजित किया''।
शाहजहाँ के अंत समय मे दिल्ली मे सत्ता संघर्ष के समय महाराणा राजसिंह ने औरंगजेब की कोई सहायता नहीं की जबकि औरंगजेब ने महाराणा से सहायता मांगी थी, उसी समय महाराणा ने रामपुरा क्षेत्र को अपने अधिकार मे ले लिया, औरंगजेब मुगल सुल्तान बन गया परंतु राजसिंह के कृत्य पर ध्यान नहीं दिया, जयपुर के राजा जयसिंह और जोधपुर के राजा जसवंत सिंह के देहावसान होने के पश्चात औरंगजेब निश्चिंत होकर हिंदुओं पर जज़िया कर लगा दिया महाराणा राजसिंह ने इसका बिरोध किया, औरंगजेब जोधपुर पर हमला के दौरान रूपगढ़ की राजकुमारी जजल कुमारी का डोला उठवाने हेतु पाँच हज़ार की लस्कर लेकर भेजा उस राजकुमारी ने बुद्धिमत्ता पूर्वक महाराणा को याद किया, महाराणा ने एक बड़ी फौज लेकार उस राजकुमारी की रक्षा की औरंगजेब की सारी फौज मारी गयी, जोधपुर के अल्प बयस्क राजा अजीत सिंह को औरंगजेब गिरफ्तार करना चाहा महाराणा ने उसकी रक्षा की वहाँ भी उसे मुहकी खानी पड़ी, औरंगजेब ने हिंदुओं पर जज़िया लगाया महाराणा ने एक कडा पत्र औरंगजेब को लिखा पत्र की भाषा और तथ्य वह पचा नहीं सका तिलमिला गया, इन सब से औरंगजेब चिढ़कर काबुल, बंगाल इत्यादि स्थानो से अपनी सारी फौज वापस मगाली और मुगल साम्राज्य की सारी शक्ति लगाकर मेवाण पर आक्रमण किया औरंगजेब चित्तौण, मदलगढ़, मंदसौर आदि दुर्गो को जीतता हुआ आगे बढ़ता चला गया किसी ने उसका बिरोध नहीं किया और विजय के आनंद मे उत्सव मानता हुआ राजस्थान के दक्षिणी -पश्चिमी पहाड़ियों तक पहुच गया वहाँ महाराणा राजासिंह उसके प्रतिरोध हेतु प्रस्तुत था।
शाहजादा अकबर 50000 की सेना लेकर उदयपुर जा पहुचा किसी ने उसे भी नहीं रोका वह निश्चिंत होकर बैठ गया तो महाराणा राजसिंह ने अचानक आक्रमण करके उसके सारे सैनिको को तलवार के घाट उतार दिया और अकबर को बंदी बना लिया शांति -संधि के पश्चात उसे छोड़ा गया, मुगल सेना के दूसरे भाग मे दिलवर खाँ सेनापति के नेतृत्व मे मारवाड़ की ओर से मेवाण पर हमला किया इसको राणा के सरदारों विक्रम सिंह सोलंकी और गोपीनाथ राठौर ने पराजित कर दिया, उनका सारा साजो सामान, हथियार और गोला, बारूद छीन कर वापस भगा दिया, उधर राणा राजसिंह ने औरंगजेब पर आक्रमण कर दिया वह दिवारी के पास छावनी लगाए बैठा था, अचानक आक्रमण कर औरंगजेब को भी महाराणा ने पराजित कर दिया, उसे भी अपना सारा गोला, बारूद, हथियार शस्त्र, अस्त्र छोडकर भागना पड़ा, बाद मे महाराणा ने चित्तौड़ पर आक्रमण कर मुगल सेना को भगा दिया और क्षेत्र जो औरंगजेब ने जीता था उसे भी जीतकर पुनः अधिकार कर लिया, राजकुमार भीम सिंह विजय की ध्वजा को लहराता हुआ सूरत तक पहुच गया इसी प्रकार मालवा को विजय करता हुआ नर्मदा और बेतवा तक चला गया मांडव, उज्जैन और चँदेरी तक भगवा झण्डा मेवाण ने फ़ाहराया। सूरत से हट कर राजकुमार भीम सिंह ने साहजादा अकबर और सेनापति तहवर खाँ को कई जगहों पराजित किया, शाहजादा अकबर औरंगजेब से नाराज होकर क्षत्रपति संभाजी की शरण मे चला गया, अंत मे औरंगजेब हार मानकर महाराणा से शांति -संधि कर वापस दिली चला गया।
यह समय ऐसा था जब महाराणा राजसिंह ने पूरे राजपूताना को संगठित कर (मुगल) (कहते हैं कि राणा राजसिंह जयपुर राज़ा के यहाँ भोजन किया उसको लेकार मेवाण मे उन्हे बिरोध झेलना पड़ा) इस्लामिक सत्ता को पराजित किया, इस्लामिक सत्ता को बार-बार पराजित होना पड़ा और भारत वर्ष मे उसके पराजय का युग यहीं से प्रारम्भ हुआ, महाराणा राजसिंह 1652 से 1680 ईसवी तक शासन किया उस समय मेवाण की शासन ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया अपनी सीमा को सुरक्षित रखने हेतु किलों का निर्माण कराया, एक लाख की नियमित सेना रखने का अभ्यास किया जो रथ, हाथी के अतिरिक्त थी उन्होने बाप्पा रावल और महाराणा प्रताप की परंपरा को कायम रखी

यशवंतराव होलकर की देशभक्ति और रंजीत सिंघ और सिंधीआ परिवार की नमक हरामी

देश की आज़ादी की लड़ाई में न जाने कितने ऐसे व्यक्तित्व हुए, जिन्होंने गुमनाम रहकर जो कुछ देश के लिए किया है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारत माता के ये सपूत वीरता, पराक्रम व प्रतिभा के साथ अंतिम साँस तक देश के लिए लड़ते, जूझते रहे। ये ही देश की असली ताक़त और आज़ादी की यज्ञवेदी पर सब कुछ कुर्बान करने वाले शहीद है। भारत माता के ऐसे सपूतों में से एक थे-यशवंतराव होलकर।





यशवंतराव होलकर एक ऐसे वीर योद्धा का नाम है जिनकी तुलना विख्यात इतिहासशास्त्री एन. एस. इनामदार ने ‘नेपोलियन’ से की है। ये मध्य प्रदेश की मालवा रियासत के महाराज थे। यशवंतराव होलकर का जन्म सन 1776 में हुआ। इनके पिता थे-तुकोजीराव होलकर। होलकर साम्राज्य का प्रभाव उस समय बहुत बढ़ा हुआ था, लेकिन उनकी यह समृद्धि कुछ लोगों की आँखों में खटकती थी। उन्हीं में से एक ग्वालियर के शासक दौलतराव सिंधिया भी थे। उनसे होलकर साम्राज्य की यह समृद्धि देखि नहीं गई और उन्होंने यशवंतराव के बड़े भाई मल्हारराव को मरवा दिया। बड़े भाई की मृत्यु होने पर यशवंतराव विचलित जरूर हुए, लेकिन उन्होंने शीघ्र ही स्वयं को संभाल लिया। इनकी बहादुरी का प्रमाण मिला सन 1802 में लड़े गए युद्ध से, जिसमें इन्होने पुणे के पेशवा बाजीराव द्वितीय व सिंधिया की मिली जुली सेना को बुरी तरह शिकस्त दी।
कालचक्र के इस दौर में अंग्रेज भारत में तेजी के साथ पाँव पसार रहे थे। अतः उस समय यशवंतराव के समक्ष एक नई चुनौती सामने थी और वह थी-भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आज़ाद कराना। लेकिन उसके लिए उन्हें अन्य भारतीय शासकों से सहायता की जरुरत थी। इस कार्य हेतु यशवंतराव ने नागपुर के भोंसले और ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार से हाथ मिलाया और अंग्रेजों को खदेड़ने की मन में ठानी, लेकिन पुरानी दुश्मनी के कारण भोंसले और सिंधिया ने उन्हें मौका-ए-वारदात पर दिखा दे दिया और इस प्रकार वे अकेले ही रह गए। उन्होंने अन्य शासकों से भी एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी।
अंततः उन्होंने अकेले दम पर ही अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने की ठानी। 8 जून 1808 ईस्वी को उन्होंने पहली बार अंग्रेजी सेना को पराजित किया, फिर 8 जुलाई 1804 ईस्वी में कोटा से अंग्रेजों को खदेड़ा। इसके बाद तो उनकी विजय का अभियान निकल पड़ा। 11 सितम्बर,1804 ईस्वी को अंग्रेज जनरल वेलेस ने लार्ड ल्यूक को पत्र लिखा की “यदि यशवंतराव पर जल्दी काबू नहीं पाया गया तो वे अन्य शासकों के साथ मिलकर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ देंगे। ” इसी बात को मददेनजर रखते हुए अंग्रेजों ने उन पर हमला कर दिया। इस युद्ध में यशवंतराव ने भरतपुर के महाराज रंजीत सिंह के मिलकर अंग्रेजी सेना को धूल चटाई, लेकिन उस लोभ का क्या किया जाए, जिसके वश में आकर व्यक्ति अँधा हो जाता है, उसे सही-गलत की पहचान नहीं हो पाती और वह पाने ईमान से डगमगा जाता है। यही हाल महाराज रंजीत सिंह का हुआ। उन्होंने यशवंतराव का साथ छोड़कर अंग्रेजों का साथ देना व सहयोग करना स्वीकार किया। यह क्षण यशवंतराव के लिए बड़ा मर्मान्तक था। वे सोच समझ नहीं पा रहे थे की ऐसा क्यों हो रहा है ?
उस समय यशवंतराव की वीरता के किस्से जगह-जगह फ़ैल गए थे, लोग उनकी वीरता व पराक्रम से बहुत प्रभावित थे, उनका बहुत सम्मान करते थे। शायद यही कारण रहा होगा कि यशवंतराव का साथ देने के लिए उनके पुश्तैनी दुश्मन सिंधिया सामने आए और उन्हें सहयोग देने लगे, लेकिन इस बात से अंग्रेजों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने निर्णय लिया की यशवंतराव से यदि संधि कर ली जाए तो इसमें ही उनकी भलाई है।
यह निर्णय लेने पर पहली बार अंग्रेजों ने किसी के सामने बिना शर्त संधि की पहल की। यशवंतराव से संधि इस तरह की; कि उन्हें जो चाहिए, दे दिया जाए। उनका जितना साम्राज्य है सब लौटा दिया जाए, पर इसके बदले में यशवंतराव अंग्रेजों से युद्ध न करें। भारत माँ के सच्चे सपूत यशवंतराव को यह कभी भी गवारा न था और इसलिए उन्होंने संधि करने से इंकार कर दिया; क्योंकि उनका एक मात्र लक्ष्य था अंग्रेजों को देश के बाहर खदेड़ देना। और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे देश के सभी शासकों को एकजुट करने में जुट गए। दुर्भाग्यवश उन्हें इस कार्य में सफलता नहीं मिली। उनका साथ देने आए राजा सिंधिया ने भी अंग्रेजों से संधि कर ली।
ऐसी स्थिति में यशवंतराव को और कोई उपाय नहीं सुझा और उन्होंने अंग्रेजों पर हमला बोल दिया। वे अब अंग्रेजों को अकेले दम पर मात देने की पूरी तैयारी में जुट गए। इसके लिए उन्होंने भानपुर में गोला-बारूद का कारखाना खोला और उसमें दिन-रात मेहनत करने लगे। लगातार परिश्रम करने के कारण उनका स्वास्थ्य गिरने लगा, लेकिन उन्होंने इस और ध्यान नहीं दिया। और फिर 28 अक्टूबर, 1811 ईस्वी में मात्र 35 वर्ष की उम्र में वे अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए। वे एक ऐसे शासक थे जिन पर अंग्रेज कभी अपना अधिकार नहीं जमा पाए। अपने जीवन की छोटी से उम्र को उन्होंने युद्ध के मैदान में झोंक दिया। यदि देश के ने भारतीय योद्धा शासकों ने उनका साथ दिया होता तो शायद देश की तस्वीर आज कुछ और ही होती। यशवंतराव के सामान साहसी, वीर और राष्ट्रभक्त योद्धा इतिहास के पन्नों में भले ही गुमनाम हों, परन्तु ऐसे महापुरुष ही हमारे देश की शक्ति और शहादत के प्रतिक है।

वेद और शूद्र

वेद और शूद्र

 वेदों के बारे में फैलाई गई भ्रांतियों में से एक यह भी है कि वे ब्राह्मणवादी ग्रंथ हैं और शूद्रों को अछूत मानते हैं। जातिवाद की जड़ भी वेदों में बताई जा रही है और इन्हीं विषैले विचारों पर दलित आंदोलन इस देश में चलाया जा रहा है। लेकिन इन विषैले विचार की उत्पत्ति कहां से हुई?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
⏺सबसे पहले बौद्धकाल में वेदों के विरुद्ध आंदोलन चला। जब संपूर्ण भारत पर बौद्धों का शासन था तब वैदिक ग्रंथों के कई मूलपाठों को परिवर्तित कर समाज में भ्रम फैलाकर हिन्दू समाज को तोड़ा गया।
⏺इसके बाद मुगलकाल में हिन्दुओं में कई तरह की जातियों का विकास किया गया और संपूर्ण भारत के हिन्दुओं को हजारों जातियों में बांट दिया गया।
⏺फिर आए अंग्रेज तो उनके लिए यह फायदेमंद साबित हुआ कि यहां का हिन्दू ही नहीं मुसलमान भी कई जातियों में बंटा हुआ है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अंग्रेज काल में पाश्चात्य विद्वानों जैसे मेक्समूलर, ग्रिफ्फिथ, ब्लूमफिल्ड आदि का वेदों का अंग्रेजी में अनुवाद करते समय हर संभव प्रयास था कि किसी भी प्रकार से वेदों को इतना भ्रामक सिद्ध कर दिया जाए कि फिर हिन्दू समाज का वेदों से विश्वास ही उठ जाए और वे खुद भी वेदों का विरोध करने लगे ताकि इससे ईसाई मत के प्रचार-प्रसार में अध्यात्मिक रूप से कोई कठिनाई नहीं आए।
बौद्ध, मुगल और अंग्रेज तीनों ही अपने इस कार्य में 100 प्रतिशत सफल भी हुए और आज हम देखते हैं कि हिन्दू अब बौद्ध भी हैं, बड़ी संख्या में मुसलमान हैं और ईसाई भी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अंग्रेज काल में वेदों को जातिवाद का पोषक घोषित कर दिया गया जिससे बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के अभिन्न अंग, जिन्हें दलित समझा जाता है, को आसानी से ईसाई मत में किया गया। केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गरीब और दलित हिन्दुओं के मन में वेद और ब्राह्मणों के प्रति नफरत भरी गई और यह बताया गया कि आज जो तुम्हारी दुर्दशा है उसमें तुम्हारे धर्म और शासन का ही दोष है। लेकिन ऐसा कहते वक्त वे ये भूल गए कि पिछले 200 साल से तो आप ही का राज था। फिर उसके पूर्व मुगलों का राज था और उससे पूर्व तो बौद्धों का शासन था। हमारी दुर्दशा सुधारने वाला कौन था?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सवाल यह उठता है कि शूद्र कौन? ब्राह्मण कौन? क्षत्रिय कौन? और वैश्य कौन? यदि हम आज के संदर्भ में शूद्र की परिभाषा करें तो
⏺ महाभारत के रचयिता वेद व्यास शूद्र थे।
⏺रामायण के रचयिता वाल्मीकि भी शूद्र ही थे।
⏺भगवान कृष्ण अहीर यादव समाज से थे तो उन्हें भी शूद्र ही मान लिया जाना चाहिए।
⏺वेदों के ऋषियों की जाति पता करेंगे तो कई शूद्र ही निकलेंगे।
वेद सभी मनुष्यों और सभी वर्णों के लोगों के लिए वेद पढ़ने के अधिकार का समर्थन करते हैं। स्वामीजी के काल में शूद्रों का जो वेद अध्ययन का निषेध था उसके विपरीत वेदों में स्पष्ट रूप से पाया गया कि शूद्रों को वेद अध्ययन का अधिकार स्वयं वेद ही देते हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यजुर्वेद 26.2 के अनुसार हे मनुष्यों! जैसे मैं परमात्मा सबका कल्याण करने वाली ऋग्वेद आदि रूप वाणी का सब जनों के लिए उपदेश कर रहा हूं, जैसे मैं इस वाणी का ब्राह्मण और क्षत्रियों के लिए उपदेश कर रहा हूं, शूद्रों और वैश्यों के लिए जैसे मैं इसका उपदेश कर रहा हूं और जिन्हें तुम अपना आत्मीय समझते हो, उन सबके लिए इसका उपदेश कर रहा हूं और जिसे ‘अरण’ अर्थात पराया समझते हो, उसके लिए भी मैं इसका उपदेश कर रहा हूं, वैसे ही तुम भी आगे-आगे सब लोगों के लिए इस वाणी के उपदेश का क्रम चलाते रहो।
दरअसल, शूद्र किसी जाति विशेष का नाम नहीं था*। ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य भी किसी जाति विशेष का नाम नहीं होता था। ये तो सभी बौद्धकाल और मध्यकाल की विकृतियां हैं, जो समाज में प्रचलित हो चलीं। *वर्ण को जाति सिद्ध किया गया।
➖➖➖➖➖➖➖➖
⏺अथर्ववेद 19.62.1 में प्रार्थना है कि हे परमात्मा! आप मुझे ब्राह्मणों का, क्षत्रियों का, शूद्रों का और वैश्यों का प्यारा बना दें। इस मंत्र का भावार्थ यह है कि हे परमात्मा! आप मेरा स्वभाव और आचरण ऐसा बना दें जिसके कारण ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र और वैश्य सभी मुझे प्यार करें। अब यहां समझने वाली बात यह है कि यह मंत्रकर्ता कौन था?
⏺यजुर्वेद 18.48 में प्रार्थना है कि हे परमात्मन! आप हमारी रुचि ब्राह्मणों के प्रति उत्पन्न कीजिए, क्षत्रियों के प्रति उत्पन्न कीजिए, विषयों के प्रति उत्पन्न कीजिए और शूद्रों के प्रति उत्पन्न कीजिये
मंत्र का भाव यह है कि हे परमात्मन! आपकी कृपा से हमारा स्वभाव और मन ऐसा हो जाए कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र सभी वर्णों के लोगों के प्रति हमारी रुचि हो। सभी वर्णों के लोग हमें अच्छे लगें। सभी वर्णों के लोगों के प्रति हमारा बर्ताव सदा प्रेम और प्रीति का रहे।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
प्राचीनकाल में 'जन्मना जायते शूद्र' अर्थात जन्म से हर कोई गुणरहित अर्थात शूद्र हैं ऐसा मानते थे और शिक्षा प्राप्ति के पश्चात गुण, कर्म और स्वभाव के आधार पर वर्ण का निश्चय होता था। ऐसा समाज में हर व्यक्ति अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार समाज के उत्थान में अपना-अपना योगदान कर सके इसलिए किया गया था। मध्यकाल में यह व्यवस्था जाति व्यवस्था में परिवर्तित हो गई।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यदि जाति के मान से आज देखें तो एक ब्राह्मण का बालक दुराचारी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी और अनपढ़ होते हुए भी ब्राह्मण कहलाने लगा जबकि एक शूद्र का बालक चरित्रवान, शाकाहारी, उच्च शिक्षित होते हुए भी शूद्र कहलाने लगा। होना इसका उल्टा चाहिए था।
इस जातिवाद ने देश को तोड़ दिया। परंतु आज समाज में योग्यता के आधार पर ही वर्ण की स्थापना होने लगी है। *एक चिकित्सक का पुत्र तभी चिकित्सक कहलाता है, जब वह सही प्रकार से शिक्षा ग्रहण न कर ले*। एक इंजीनियर का पुत्र भी उसी प्रकार से शिक्षा प्राप्ति के पश्चात ही इंजीनियर कहलाता है और एक ब्राह्मण के पुत्र को अगर अनपढ़ है तो उसकी योग्यता के अनुसार किसी दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी से ज्यादा की नौकरी नहीं मिलती। यही तो वर्ण व्यवस्था है।
दरअसल, वेद और पुराणों के संस्कृत श्लोकों का हिन्दी और अंग्रेजी में गलत अनुवाद ही नहीं किया गया, बल्कि उसके गलत अर्थ भी जान-बूझकर निकाले गए। अंग्रेज विद्वान जो काम करने गए थे उसे ही आज हमारे यहां के वे लोग कर रहे हैं, जो अब या तो वामपंथी हैं या वे हिन्दू नहीं हैं।
वेदों के शत्रु विशेष रूप से पुरुष सूक्त को जातिवाद की उत्पत्ति का समर्थक मानते हैं। पुरुष सूक्त 16 मंत्रों का सूक्त है, जो चारों वेदों में मामूली अंतर में मिलता है।
पुरुष सूक्त जातिवाद के नहीं, अपितु वर्ण व्यवस्था के आधारभूत मंत्र हैं जिसमें 'ब्राह्मणोस्य मुखमासीत' ऋग्वेद 10.90 में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को शरीर के मुख, भुजा, मध्य भाग और पैरों से उपमा दी गई है। इस उपमा से यह सिद्ध होता है कि जिस प्रकार शरीर के ये चारों अंग मिलकर एक शरीर बनाते हैं, उसी प्रकार ब्राह्मण आदि चारों वर्ण मिलकर एक समाज बनाते हैं।
जिस प्रकार शरीर के ये चारों अंग एक-दूसरे के सुख-दुःख को अपना सुख-दुःख अनुभव करते हैं, उसी प्रकार समाज के ब्राह्मण आदि चारों वर्णों के लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुःख को अपना सुख-दुःख समझना चाहिए।
यदि पैर में कांटा लग जाए तो मुख से दर्द की ध्वनि निकलती है और हाथ सहायता के लिए पहुंचते हैं, उसी प्रकार समाज में जब शूद्र को कोई कठिनाई पहुंचती है तो ब्राह्मण भी और क्षत्रिय भी उसकी सहायता के लिए आगे आएं। सब वर्णों में परस्पर पूर्ण सहानुभूति, सहयोग और प्रेम-प्रीति का बर्ताव होना चाहिए। इस सूक्त में शूद्रों के प्रति कहीं भी भेदभाव की बात नहीं कही गई है।
इस सूक्त का एक और अर्थ इस प्रकार किया जा सकता है कि 🔽जब कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति का हो यदि वह समाज में धर्म ज्ञान का संदेश प्रचार-प्रसार करने में योगदान दे रहा है तो वह ब्राह्मण अर्थात समाज का शीश है। 🔽यदि कोई व्यक्ति समाज की रक्षा अथवा नेतृत्व कर रहा है तो वह क्षत्रिय अर्थात समाज की भुजा है।🔽 यदि कोई व्यक्ति देश को व्यापार, धन आदि से समृद्ध कर रहा है तो वह वैश्य अर्थात समाज की जंघा है और🔽 यदि कोई व्यक्ति गुणों से रहित है अर्थात तीनों तरह के कार्य करने में अक्षम है तो वह इन तीनों वर्णों को अपने-अपने कार्य करने में सहायता करे अर्थात इन तीनों के लिए मजबूत आधार बने।
लेकिन आज के आधुनिक युग में इन विशेषणों की कोई आवश्यकता नहीं है। फिर भी अपने राजनीतिक हित के लिए जातिवाद को कभी समाप्त किए जाने की दिशा में आजादी के बाद भी कोई काम नहीं हुआ बल्कि हमारे राजनीतिज्ञों ने भी मुगलों और अंग्रेजों के कार्य को आगे ही बढ़ाया है। आज यदि स्कूल, कॉलेज या मूल निवासी का फॉर्म भरते हैं तो विशेष रूप से जाति का उल्लेख करना होता है। इस तरह अब धीरे-धीरे जातियों में भी उपजातियां ढूंढ ली गई हैं और अब तो दलितों में भी अगड़े-पिछड़े ढूंढे जाने लगे हैं।
जाती वर्ण भेद मिटायें

मोरारजी देसाई-ISI agent who shared Defence with Pakistan





मोरारजी देसाई की गलतियों की वजह से पाकिस्तान बना था परमाणु सम्पन्न देश और मारे गए RAW के कई जासूस
इतिहास हमेशा वैसा ही नही होता, जैसा हमें पढ़ाया जाता है। इसके लिखे जाने और फिर उसको रटाने तक, सत्य को कई अग्नि-परीक्षाओं से गुज़रना पड़ता है। वह परीक्षा चाहे किसी के गुण-गान करने की हो या फिर तथ्यों को छुपा देने की। भारतीय इतिहास के लेखन में कई बार साक्ष्यों को दरकिनार कर दिया गया।
आइए आज इतिहास के उन पन्नों को खंगालते हैं, जिन्हें वैसा नहीं होना था, जैसा कि वे आज दिखते हैं। उस इ...तिहास को जानने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति तो बना ही, साथ ही भारत के ख्याति प्राप्त ख़ुफ़िया नेटवर्क रॉ के द्वारा पड़ोसी देश में काम पर लगाए गए जासूसों को चुन-चुन कर मारा गया था।
मोरारजी देसाई संग पाकिस्तान का जनरल मुहम्मद जिया-उल-हक
इस प्रकरण में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिस व्यक्ति पर मैं चर्चा करने जा रहा हूं, उन्हें स्वयं को ‘सर्वोच्च नेता’ कहलवाना पसंद था। वह अखंड भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले अंग्रेजी राज में नौकरशाह थे। वह भारत के उन महान नेताओं में से हैं, जिनके योगदान को इतिहास में अतुलनीय बताया जाता है। उस वक्त कई कलमकारों ने उनकी प्रशंसा में स्याही और ऊर्जा खत्म की।

यह वही ‘महान’ नेता हैं, जिनकी मदद से पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति बन गया। जी हां, वही एकमात्र भारतीय हैं, जिन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया गया। यह और कोई नही, भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।
क्या आप विश्वास करेंगे कि साउथ ब्लॉक में बैठे भारत के प्रधानमंत्री खुफिया नेटवर्क की अहम जानकारी अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से साझा कर सकते हैं? लेकिन 1978 में ऐसा हुआ।
मोरारजी देसाई की गलतियों की वजह से पाकिस्तान बना था परमाणु सम्पन्न देश और मारे गए RAW के कई जासूस
वर्ष 1974 के बाद से देश में राजनीतिक हालात कुछ ऐसे बने कि जनता पार्टी, इंदिरा गांधी और उनकी समर्थित कांग्रेस का देश से सफ़ाया करने को कृतसंकल्प नज़र आई। 23 मार्च 1977 को 81 वर्ष की अवस्था में मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री बने। उनकी विश्वसनीय खुफिया एजेन्सी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से नहीं बनती थी। दरअसल, उनके मन में यह धारणा थी कि आपातकाल के दौरान, रॉ प्रमुख रामनाथ काओ और उनके सहयोगियों ने विपक्षी नेताओं को तोड़ने में इन्दिरा गांधी की मदद की थी।
फिर जो कुछ मोरारजी देसाई ने किया वह रॉ और भारत के इतिहास के पन्ने पर एक काला धब्बा ही है।
देसाई ने सबसे पहले रॉ के बजट में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी, जिससे
नाराज़ होकर इस एजेंसी के प्रमुख रामनाथ काओ अवकाश पर चले गए। काओ दुनिया भर के नेताओं में बेहद लोकप्रिय थे। उनके प्रशंसकों में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश भी थे, जो उस समय सीआईए के निदेशक थे।