Friday, April 22, 2016

क्यों किया था वध भगवान् श्री कृष्ण ने एकलव्य का



महाभारत काल मेँ प्रयाग (इलाहाबाद) के तटवर्ती प्रदेश मेँ सुदूर तक फैला श्रृंगवेरपुर राज्य एकलव्य के पिता निषादराज हिरण्यधनु का था। गंगा के तट पर अवस्थित श्रृंगवेरपुर उसकी सुदृढ़ राजधानी थी। उस समय श्रृंगवेरपुर राज्य की शक्ति मगध, हस्तिनापुर, मथुरा, चेदि और चन्देरी आदि बड़े राज्योँ के समकक्ष थी। निषाद हिरण्यधनु और उनके सेनापति गिरिबीर की वीरता विख्यात थी
निषादराज हिरण्यधनु और रानी सुलेखा के स्नेहांचल से जनता सुखी व सम्पन्न थी। राजा राज्य का संचालन आमात्य (मंत्रि) परिषद की सहायता से करता था। निषादराज हिरण्यधनु को रानी सुलेखा द्वारा एक पुत्र प्राप्त हुआ जिसका नाम “अभिद्युम्न” रखा गया। प्राय: लोग उसे “अभय” नाम से बुलाते थे। पाँच वर्ष की आयु मेँ एकलव्य की शिक्षा की व्यवस्था कुलीय गुरूकुल मेँ की गई।
बालपन से ही अस्त्र शस्त्र विद्या मेँ बालक की लगन और एकनिष्ठता को देखते हुए गुरू ने बालक का नाम “एकलव्य” संबोधित किया। एकलव्य के युवा होने पर उसका विवाह हिरण्यधनु ने अपने एक निषाद मित्र की कन्या सुणीता से करा दिया।




गुरु द्रोणाचार्य ने क्यों नहीं दी एकलब्य को शस्त्र विद्या


एकलव्य धनुर्विद्या की उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उस समय धनुर्विद्या मेँ गुरू द्रोण की ख्याति थी। पर वे केवल राजकीय वेतन भोगी होने के कारण सिर्फ राजकुमारों को ही शिक्षा देते थे महाराज हिरण्यधनु ने एकलव्य को काफी समझाया कि द्रोण तुम्हे शिक्षा नहीँ देँगे। पर एकलव्य ने पिता को मनाया कि उनकी शस्त्र विद्या से प्रभावित होकर आचार्य द्रोण स्वयं उसे अपना शिष्य बना लेँगे। पर एकलव्य का सोचना सही न था आचार्य द्रोण अपने राजकीय अधिकारों की सीमाओ से बाहर जाकर एकलव्य को शिक्षा नहीं दे सकते थे
एकलव्य हार मानने वालोँ मेँ से न था और बिना शस्त्र शिक्षा प्राप्त तिए वह घर वापस लौटना नहीँ चाहता था। इसलिए एकलव्य ने वन मेँ आचार्य द्रोण की एक प्रतिमा बनायी और धनुर्विद्या का अभ्यास करने लगा। शीघ्र ही उसने धनुर्विद्या मेँ निपुणता प्राप्त कर ली। एक बार द्रोणाचार्य अपने शिष्योँ और एक कुत्ते के साथ उसी वन मेँ आए।


उस समय एकलव्य धनुर्विद्या का अभ्यास कर रहे थे। कुत्ता एकलव्य को देख भौकने लगा। कुत्ते के भौंकने से एकलव्य की साधना में बाधा पड़ रही थी अतः उसने अपने बाणों से कुत्ते का मुँह बंद कर दिया। एकलव्य ने इस कौशल से बाण चलाये थे कि कुत्ते को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। कुत्ता द्रोण के पास भागा। द्रोण और शिष्य ऐसी श्रेष्ठ धनुर्विद्या देख आश्चर्य मेँ पड़ गए। वे उस महान धुनर्धर की खोज मेँ लग गए अचानक उन्हे एकलव्य दिखाई दिया…  तभी उन्हे अर्जुन को संसार का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बनाने के वचन की याद आयी
द्रोण ने एकलव्य से पूछा- तुमने यह धनुर्विद्या किससे सीखी?
एकलव्य- आपसे आचार्य एकलव्य ने द्रोण की मिट्टी की बनी प्रतिमा की ओर इशारा किया। द्रोण ने एकलव्य से गुरू दक्षिणा मेँ एकलव्य के दाएँ हाथ का अगूंठा मांगा एकलव्य ने अपना अगूंठा काट कर गुरु द्रोण को अर्पित कर दिया।


क्यों किया था वध भगवान् श्री कृष्ण ने एकलव्य का


कुमार एकलव्य अंगुष्ठ बलिदान के बाद पिता हिरण्यधनु के पास चला आता है। एकलव्य अपने साधनापूर्ण कौशल से बिना अंगूठे के धनुर्विद्या मेँ पुन: दक्षता प्राप्त कर लेता है। आज के युग मेँ आयोजित होने वाली सभी तीरंदाजी प्रतियोगिताओँ मेँ अंगूठे का प्रयोग नहीँ होता है, अत: एकलव्य को आधुनिक तीरंदाजी का जनक कहना उचित होगा।
पिता की मृत्यु के बाद वह श्रृंगबेर राज्य का शासक बनता हैl अमात्य परिषद की मंत्रणा से वह न केवल अपने राज्य का संचालन करता है, बल्कि निषाद भीलोँ की एक सशक्त सेना और नौसेना गठित करता है और अपने राज्य की सीमाओँ का विस्तार करता है।


विष्णु पुराण और हरिवंश पुराण  में उल्लिखित है कि निषाद वंश का राजा बनने के बाद एकलव्य ने जरासंध की सेना की तरफ से मथुरा पर आक्रमण कर यादव सेना का लगभग सफाया कर दिया था। यादव वंश में हाहाकर मचने के बाद जब श्री कृष्ण ने दाहिने हाथ में महज चार अंगुलियों के सहारे धनुष बाण चलाते हुए एकलव्य को देखा तो उन्हें इस दृश्य पर विश्वास ही नहीं हुआ।


एकलव्य अकेले ही सैकड़ों यादव वंशी योद्धाओं को रोकने में सक्षम था। इसी युद्ध में भगवान् श्री कृष्ण ने  एकलव्य का वध किया था। उसका पुत्र केतुमान महाभारत युद्ध में भीम के हाथ से मारा गया था।
जब युद्ध के बाद सभी पांडव अपनी वीरता का बखान कर रहे थे तब कृष्ण ने अपने अर्जुन प्रेम की बात कबूली थी।
कृष्ण ने द्रोणाचार्य का वध करवाया, महापराक्रमी कर्ण को कमजोर किया और भील पुत्र एकलव्य को भी वीरगति दी

के-4 मिसाइल , आइएनएस अरिहंत पनडुब्बी -दुनिया को चौंकाया भारत ने, उठाया बेहद ताकतवर कदम ! हिल गया चीन

भारत ने परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम के-4 मिसाइल को अरिहंत पनडुब्बी से लांच कर सफल परीक्षण किया। सबसे खास बात यह है कि के-4 मिसाइल और अरिहंत पनडुब्बी दोनों को स्वदेश में ही विकसित किया गया है। के-4 की रेंज 3,500 किलोमीटर है, साथ ही यह दो हजार किलोग्राम गोला-बारूद अपने साथ ले जाने में सक्षम है। बंगाल की खाड़ी में अज्ञात जगह से मिसाइल को लॉन्च किया गया।


के-4 मिसाइल का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है, जिसमें के-4 मिसाइल का कोड नेम है। मिसाइल की कामयाब लॉन्चिंग के साथ ही भारत पानी के भीतर मिसाइल दागने की ताकत रखने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले ये तकनीक अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के ही पास थी। मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही भारत ने जमीन, हवा और पानी के भीतर से लंबी दूरी की न्यूक्लियर मिसाइल दागने की क्षमता विकसित कर ली है। के-4 बैलेस्टिक मिसाइल को पानी के भीतर 20 फीट नीचे से भी दागा जा सकता है।




आइएनएस अरिहंत पनडुब्बी को एक बार में चार के-4 मिसाइल से लैस किया जा सकता है।  के-4 मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी डीआरडीओ ने विकसित किया है। अब डीआरडीओ के सीरीज की तीन और मिसाइलों को विकसित करने पर काम कर रहा है। अगले कुछ साल में सेना, एयरफोर्स और नेवी को के-4 की सेवाएं हासिल हो सकेंगी।


पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) ने इसे एक बड़ा कदम करार दिया है, लेकिन उनके मुताबिक जल्द ही अरिहंत को 5000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज की अंतर प्राद्वीपीय मिसाइल (इंटर बैलेस्टिक मिसाइल) से लैस करने की जरूरत है, ताकि यह पनडुब्बी भारतीय समुद्र के किसी भी हिस्से में अपने लक्ष्य के लिए खतरा साबित हो सके।


अंतर्राष्ट्रीय दबाव की वजह से के-4 के परीक्षण को पिछले दिनों गुप्त रूप से किया गया और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल यह परीक्षण पूरी तरह कामयाब रहा। दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल सिस्ट‍म बेहद खतरनाक है और दुनिया में अपने किस्म का पहला है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ट टू स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ के अधिकारियों की देखरेख में यह परीक्षण पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में किया गया। मिसाइल को पानी के 20 मीटर नीचे से दागा गया। लक्ष्य को भेदने से पहले मिसाइल ने 700 किमी की दूरी तय की। यह मिसाइल 3500 किमी दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकता है।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टेस्ट आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से 45 नॉटिकल मील दूर समुद्र में किया गया। टेस्ट के दौरान डमी पेलोड का इस्तेमाल किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार के-4 मिसाइल को अभी दो और तीन बार और ट्रायल से गुजरकर विकसित होना है ताकि इसे सेना में शामिल किया जा सके। इससे पहले, सात मार्च को इस मिसाइल का डमी टेस्ट फायर किया गया था।


बीते साल नवंबर में अरिहंत से के-15 मिसाइल के प्रोटोटाइप का भी कामयाब टेस्ट हुआ था। के-15 , के-4 का छोटा वर्जन ही है। बाद में इसका नाम बदलकर B-05 कर दिया गया। यह अब सेना में शामिल किए जाने के लिए तैयार है। डीआरडीओ अब के-5 मिसाइल वि‍कसित कर रहा है, इसकी रेंज 5000 किमी होगी, जिसमें चीन के भीतरी हिस्सों में अपने लक्ष्य को भेदने की क्षमता होगी।


के-4 की ऑपरेशनल रेंज 3500 किमी, लंबाई-12 मीटर, चौड़ाई-1.3 मीटर, वजन-17 टन, ढोए जा सकने वाले आयुध का वजन 2000 किलोग्राम है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि के-4 मिसाइल में बूस्टर ग्लारइड फ्लाइट प्रोफाइल्सी का फीचर है। इसकी मदद से यह किसी भी एंटी बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम को चकमा दे सकता है। इसके नैविगेशन सिस्टम हैवस्थाम में सैटलाइट अपडेट की भी सुविधा है, जिसकी वजह से लक्ष्य को सटीकता से भेदना मुमकिन है।


के-4 मिसाइल को खासतौर पर अरिहंत के लिए ही विकसित किया गया है। परमाणु क्षमता वाली अग्नि-3 मिसाइल को इस सबमरीन में फिट होने लायक छोटा नहीं बनाया जा सका था । आईएनएस अरिहंत की खासियत 111 मीटर लंबे आईएनएस अरिहंत में 17 मीटर व्यास वाला ढांचा है। इसमें चार सीधी लांच ट्यूब लगी हुई है। इनमें 12 छोटी K-15 जबकि चार बड़ी K-4 मिसाइलें रखी जा सकती हैं।


आईएनएस पनडुब्बी में 85 मेगावॉट क्षमता वाला न्यूक्लिंयर रीयेक्शन लगा हुआ है। यह पनडुब्बी सतह पर 12 नॉट से 15 नॉट की स्पीड से चल सकती है। पानी के अंदर इसकी स्पी्ड 24 नॉट तक है। इसमें 95 लोग शामिल हो सकते हैं।  फ़िलहाल भारत के लिए सबमरीन के लिए यह परीक्षण बहुत जरूरी हो गया था, क्योंकि चीन और पाकिस्तान लगातार अपने मिसाइल कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहे हैं। चीन के पास बैलेस्टिक मिसाइलों का अम्बार लगा हुआ है, ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत समुद्र में भी अपनी ताकत बढ़ाए।


From

Monday, April 18, 2016

महाराणा राजसिंह

महाराणा राजसिंह-- मुगलों को मात पर मात देते रहे----------------!



महाराणा राजसिंह हिन्दू कुल गौरव हिन्दू धर्म रक्षक थे दक्षिण क्षत्रपति शिवाजी तो उत्तर मे महाराणा राजसिंह थे, इनका जन्म 24 सितंबर 1629 मे महाराणा जगत सिंह माता महारानी मेडतड़ी जी थी, मात्र 23 वर्ष की आयु 1652-53 ईसवी मे उनका राज्यारोहण हुआ वे धर्माभिमानी थे जब औरंगजेब ने कट्टरता की सीमा पार कर हिन्दू मंदिरों को तोड़वाने लगा बलात जज़िया कर लगाने लगा उस समय महाराणा ने मथुरा भगवान श्रीनाथजी की रक्षा कैसे हो पूरे भारतवर्ष मे औरंगजेब की भय के कारण कोई जगह नहीं दे रहा था महाराणा ने अपने राज्य मे श्रीनाथ द्वारा मंदिर बनवाया और औरंगजेब की चुनौती स्वीकार की, आज भी नाथद्वारा दर्शन हेतु सम्पूर्ण विश्व का हिन्दू जाता है, कहते हैं महाराणा राजसिंह महाराणा जैसे ही थे वे महाराणा प्रताप जैसे संगठक भी और योद्धा भी जिन्होने बार-बार मुगल सत्ता को पराजित कर महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप द्वारा निर्मित हिंदुत्व पथ को आगे--- ।
''हल्दी घाटी के युद्ध के पश्चात अकबर की हिम्मत नहीं पड़ी की वह मेवाण पर आक्रमण कर सके, अकबर के बाद जहाँगीर दिल्ली के सिंहासन पर बैठा चार साल बाद उसने मेवाण पर हमला किया आक्रमण का समाचार मिलने के पश्चात भी राणा महल मे मस्त पड़ा रहा अंत मे रालमबरा के सरदार ने महलो मे प्रबेश कर महाराणा को बाहर निकाला और युद्ध क्षेत्र मे ले गया इस लड़ाई मे सरदार कहण सिंह ने मुस्लिम सेना को पराजित कर दिया, एक वर्ष पश्चात विशाल सेना लेकर अपने सेनापति के नेतृत्व मे मेवाण पर आक्रमण किया महाराणा ने उसे पराजित कर अपने राज्य मिला लिया बार-बार पराजय के पश्चात राणा अमरसिंह ने चित्तौण को जीत लिया और अपने राज्य मे मिला लिया इससे हिन्दू समाज को कितनी खुशी हुई होगी हम इसकी कल्पना कर सकते हैं, महाराणा अमरसिंह ने जहाँगीर को सत्रह बार पराजित किया''।
शाहजहाँ के अंत समय मे दिल्ली मे सत्ता संघर्ष के समय महाराणा राजसिंह ने औरंगजेब की कोई सहायता नहीं की जबकि औरंगजेब ने महाराणा से सहायता मांगी थी, उसी समय महाराणा ने रामपुरा क्षेत्र को अपने अधिकार मे ले लिया, औरंगजेब मुगल सुल्तान बन गया परंतु राजसिंह के कृत्य पर ध्यान नहीं दिया, जयपुर के राजा जयसिंह और जोधपुर के राजा जसवंत सिंह के देहावसान होने के पश्चात औरंगजेब निश्चिंत होकर हिंदुओं पर जज़िया कर लगा दिया महाराणा राजसिंह ने इसका बिरोध किया, औरंगजेब जोधपुर पर हमला के दौरान रूपगढ़ की राजकुमारी जजल कुमारी का डोला उठवाने हेतु पाँच हज़ार की लस्कर लेकर भेजा उस राजकुमारी ने बुद्धिमत्ता पूर्वक महाराणा को याद किया, महाराणा ने एक बड़ी फौज लेकार उस राजकुमारी की रक्षा की औरंगजेब की सारी फौज मारी गयी, जोधपुर के अल्प बयस्क राजा अजीत सिंह को औरंगजेब गिरफ्तार करना चाहा महाराणा ने उसकी रक्षा की वहाँ भी उसे मुहकी खानी पड़ी, औरंगजेब ने हिंदुओं पर जज़िया लगाया महाराणा ने एक कडा पत्र औरंगजेब को लिखा पत्र की भाषा और तथ्य वह पचा नहीं सका तिलमिला गया, इन सब से औरंगजेब चिढ़कर काबुल, बंगाल इत्यादि स्थानो से अपनी सारी फौज वापस मगाली और मुगल साम्राज्य की सारी शक्ति लगाकर मेवाण पर आक्रमण किया औरंगजेब चित्तौण, मदलगढ़, मंदसौर आदि दुर्गो को जीतता हुआ आगे बढ़ता चला गया किसी ने उसका बिरोध नहीं किया और विजय के आनंद मे उत्सव मानता हुआ राजस्थान के दक्षिणी -पश्चिमी पहाड़ियों तक पहुच गया वहाँ महाराणा राजासिंह उसके प्रतिरोध हेतु प्रस्तुत था।
शाहजादा अकबर 50000 की सेना लेकर उदयपुर जा पहुचा किसी ने उसे भी नहीं रोका वह निश्चिंत होकर बैठ गया तो महाराणा राजसिंह ने अचानक आक्रमण करके उसके सारे सैनिको को तलवार के घाट उतार दिया और अकबर को बंदी बना लिया शांति -संधि के पश्चात उसे छोड़ा गया, मुगल सेना के दूसरे भाग मे दिलवर खाँ सेनापति के नेतृत्व मे मारवाड़ की ओर से मेवाण पर हमला किया इसको राणा के सरदारों विक्रम सिंह सोलंकी और गोपीनाथ राठौर ने पराजित कर दिया, उनका सारा साजो सामान, हथियार और गोला, बारूद छीन कर वापस भगा दिया, उधर राणा राजसिंह ने औरंगजेब पर आक्रमण कर दिया वह दिवारी के पास छावनी लगाए बैठा था, अचानक आक्रमण कर औरंगजेब को भी महाराणा ने पराजित कर दिया, उसे भी अपना सारा गोला, बारूद, हथियार शस्त्र, अस्त्र छोडकर भागना पड़ा, बाद मे महाराणा ने चित्तौड़ पर आक्रमण कर मुगल सेना को भगा दिया और क्षेत्र जो औरंगजेब ने जीता था उसे भी जीतकर पुनः अधिकार कर लिया, राजकुमार भीम सिंह विजय की ध्वजा को लहराता हुआ सूरत तक पहुच गया इसी प्रकार मालवा को विजय करता हुआ नर्मदा और बेतवा तक चला गया मांडव, उज्जैन और चँदेरी तक भगवा झण्डा मेवाण ने फ़ाहराया। सूरत से हट कर राजकुमार भीम सिंह ने साहजादा अकबर और सेनापति तहवर खाँ को कई जगहों पराजित किया, शाहजादा अकबर औरंगजेब से नाराज होकर क्षत्रपति संभाजी की शरण मे चला गया, अंत मे औरंगजेब हार मानकर महाराणा से शांति -संधि कर वापस दिली चला गया।
यह समय ऐसा था जब महाराणा राजसिंह ने पूरे राजपूताना को संगठित कर (मुगल) (कहते हैं कि राणा राजसिंह जयपुर राज़ा के यहाँ भोजन किया उसको लेकार मेवाण मे उन्हे बिरोध झेलना पड़ा) इस्लामिक सत्ता को पराजित किया, इस्लामिक सत्ता को बार-बार पराजित होना पड़ा और भारत वर्ष मे उसके पराजय का युग यहीं से प्रारम्भ हुआ, महाराणा राजसिंह 1652 से 1680 ईसवी तक शासन किया उस समय मेवाण की शासन ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया अपनी सीमा को सुरक्षित रखने हेतु किलों का निर्माण कराया, एक लाख की नियमित सेना रखने का अभ्यास किया जो रथ, हाथी के अतिरिक्त थी उन्होने बाप्पा रावल और महाराणा प्रताप की परंपरा को कायम रखी

यशवंतराव होलकर की देशभक्ति और रंजीत सिंघ और सिंधीआ परिवार की नमक हरामी

देश की आज़ादी की लड़ाई में न जाने कितने ऐसे व्यक्तित्व हुए, जिन्होंने गुमनाम रहकर जो कुछ देश के लिए किया है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारत माता के ये सपूत वीरता, पराक्रम व प्रतिभा के साथ अंतिम साँस तक देश के लिए लड़ते, जूझते रहे। ये ही देश की असली ताक़त और आज़ादी की यज्ञवेदी पर सब कुछ कुर्बान करने वाले शहीद है। भारत माता के ऐसे सपूतों में से एक थे-यशवंतराव होलकर।





यशवंतराव होलकर एक ऐसे वीर योद्धा का नाम है जिनकी तुलना विख्यात इतिहासशास्त्री एन. एस. इनामदार ने ‘नेपोलियन’ से की है। ये मध्य प्रदेश की मालवा रियासत के महाराज थे। यशवंतराव होलकर का जन्म सन 1776 में हुआ। इनके पिता थे-तुकोजीराव होलकर। होलकर साम्राज्य का प्रभाव उस समय बहुत बढ़ा हुआ था, लेकिन उनकी यह समृद्धि कुछ लोगों की आँखों में खटकती थी। उन्हीं में से एक ग्वालियर के शासक दौलतराव सिंधिया भी थे। उनसे होलकर साम्राज्य की यह समृद्धि देखि नहीं गई और उन्होंने यशवंतराव के बड़े भाई मल्हारराव को मरवा दिया। बड़े भाई की मृत्यु होने पर यशवंतराव विचलित जरूर हुए, लेकिन उन्होंने शीघ्र ही स्वयं को संभाल लिया। इनकी बहादुरी का प्रमाण मिला सन 1802 में लड़े गए युद्ध से, जिसमें इन्होने पुणे के पेशवा बाजीराव द्वितीय व सिंधिया की मिली जुली सेना को बुरी तरह शिकस्त दी।
कालचक्र के इस दौर में अंग्रेज भारत में तेजी के साथ पाँव पसार रहे थे। अतः उस समय यशवंतराव के समक्ष एक नई चुनौती सामने थी और वह थी-भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आज़ाद कराना। लेकिन उसके लिए उन्हें अन्य भारतीय शासकों से सहायता की जरुरत थी। इस कार्य हेतु यशवंतराव ने नागपुर के भोंसले और ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार से हाथ मिलाया और अंग्रेजों को खदेड़ने की मन में ठानी, लेकिन पुरानी दुश्मनी के कारण भोंसले और सिंधिया ने उन्हें मौका-ए-वारदात पर दिखा दे दिया और इस प्रकार वे अकेले ही रह गए। उन्होंने अन्य शासकों से भी एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी।
अंततः उन्होंने अकेले दम पर ही अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने की ठानी। 8 जून 1808 ईस्वी को उन्होंने पहली बार अंग्रेजी सेना को पराजित किया, फिर 8 जुलाई 1804 ईस्वी में कोटा से अंग्रेजों को खदेड़ा। इसके बाद तो उनकी विजय का अभियान निकल पड़ा। 11 सितम्बर,1804 ईस्वी को अंग्रेज जनरल वेलेस ने लार्ड ल्यूक को पत्र लिखा की “यदि यशवंतराव पर जल्दी काबू नहीं पाया गया तो वे अन्य शासकों के साथ मिलकर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ देंगे। ” इसी बात को मददेनजर रखते हुए अंग्रेजों ने उन पर हमला कर दिया। इस युद्ध में यशवंतराव ने भरतपुर के महाराज रंजीत सिंह के मिलकर अंग्रेजी सेना को धूल चटाई, लेकिन उस लोभ का क्या किया जाए, जिसके वश में आकर व्यक्ति अँधा हो जाता है, उसे सही-गलत की पहचान नहीं हो पाती और वह पाने ईमान से डगमगा जाता है। यही हाल महाराज रंजीत सिंह का हुआ। उन्होंने यशवंतराव का साथ छोड़कर अंग्रेजों का साथ देना व सहयोग करना स्वीकार किया। यह क्षण यशवंतराव के लिए बड़ा मर्मान्तक था। वे सोच समझ नहीं पा रहे थे की ऐसा क्यों हो रहा है ?
उस समय यशवंतराव की वीरता के किस्से जगह-जगह फ़ैल गए थे, लोग उनकी वीरता व पराक्रम से बहुत प्रभावित थे, उनका बहुत सम्मान करते थे। शायद यही कारण रहा होगा कि यशवंतराव का साथ देने के लिए उनके पुश्तैनी दुश्मन सिंधिया सामने आए और उन्हें सहयोग देने लगे, लेकिन इस बात से अंग्रेजों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने निर्णय लिया की यशवंतराव से यदि संधि कर ली जाए तो इसमें ही उनकी भलाई है।
यह निर्णय लेने पर पहली बार अंग्रेजों ने किसी के सामने बिना शर्त संधि की पहल की। यशवंतराव से संधि इस तरह की; कि उन्हें जो चाहिए, दे दिया जाए। उनका जितना साम्राज्य है सब लौटा दिया जाए, पर इसके बदले में यशवंतराव अंग्रेजों से युद्ध न करें। भारत माँ के सच्चे सपूत यशवंतराव को यह कभी भी गवारा न था और इसलिए उन्होंने संधि करने से इंकार कर दिया; क्योंकि उनका एक मात्र लक्ष्य था अंग्रेजों को देश के बाहर खदेड़ देना। और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए वे देश के सभी शासकों को एकजुट करने में जुट गए। दुर्भाग्यवश उन्हें इस कार्य में सफलता नहीं मिली। उनका साथ देने आए राजा सिंधिया ने भी अंग्रेजों से संधि कर ली।
ऐसी स्थिति में यशवंतराव को और कोई उपाय नहीं सुझा और उन्होंने अंग्रेजों पर हमला बोल दिया। वे अब अंग्रेजों को अकेले दम पर मात देने की पूरी तैयारी में जुट गए। इसके लिए उन्होंने भानपुर में गोला-बारूद का कारखाना खोला और उसमें दिन-रात मेहनत करने लगे। लगातार परिश्रम करने के कारण उनका स्वास्थ्य गिरने लगा, लेकिन उन्होंने इस और ध्यान नहीं दिया। और फिर 28 अक्टूबर, 1811 ईस्वी में मात्र 35 वर्ष की उम्र में वे अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए। वे एक ऐसे शासक थे जिन पर अंग्रेज कभी अपना अधिकार नहीं जमा पाए। अपने जीवन की छोटी से उम्र को उन्होंने युद्ध के मैदान में झोंक दिया। यदि देश के ने भारतीय योद्धा शासकों ने उनका साथ दिया होता तो शायद देश की तस्वीर आज कुछ और ही होती। यशवंतराव के सामान साहसी, वीर और राष्ट्रभक्त योद्धा इतिहास के पन्नों में भले ही गुमनाम हों, परन्तु ऐसे महापुरुष ही हमारे देश की शक्ति और शहादत के प्रतिक है।

वेद और शूद्र

वेद और शूद्र

 वेदों के बारे में फैलाई गई भ्रांतियों में से एक यह भी है कि वे ब्राह्मणवादी ग्रंथ हैं और शूद्रों को अछूत मानते हैं। जातिवाद की जड़ भी वेदों में बताई जा रही है और इन्हीं विषैले विचारों पर दलित आंदोलन इस देश में चलाया जा रहा है। लेकिन इन विषैले विचार की उत्पत्ति कहां से हुई?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
⏺सबसे पहले बौद्धकाल में वेदों के विरुद्ध आंदोलन चला। जब संपूर्ण भारत पर बौद्धों का शासन था तब वैदिक ग्रंथों के कई मूलपाठों को परिवर्तित कर समाज में भ्रम फैलाकर हिन्दू समाज को तोड़ा गया।
⏺इसके बाद मुगलकाल में हिन्दुओं में कई तरह की जातियों का विकास किया गया और संपूर्ण भारत के हिन्दुओं को हजारों जातियों में बांट दिया गया।
⏺फिर आए अंग्रेज तो उनके लिए यह फायदेमंद साबित हुआ कि यहां का हिन्दू ही नहीं मुसलमान भी कई जातियों में बंटा हुआ है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अंग्रेज काल में पाश्चात्य विद्वानों जैसे मेक्समूलर, ग्रिफ्फिथ, ब्लूमफिल्ड आदि का वेदों का अंग्रेजी में अनुवाद करते समय हर संभव प्रयास था कि किसी भी प्रकार से वेदों को इतना भ्रामक सिद्ध कर दिया जाए कि फिर हिन्दू समाज का वेदों से विश्वास ही उठ जाए और वे खुद भी वेदों का विरोध करने लगे ताकि इससे ईसाई मत के प्रचार-प्रसार में अध्यात्मिक रूप से कोई कठिनाई नहीं आए।
बौद्ध, मुगल और अंग्रेज तीनों ही अपने इस कार्य में 100 प्रतिशत सफल भी हुए और आज हम देखते हैं कि हिन्दू अब बौद्ध भी हैं, बड़ी संख्या में मुसलमान हैं और ईसाई भी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अंग्रेज काल में वेदों को जातिवाद का पोषक घोषित कर दिया गया जिससे बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के अभिन्न अंग, जिन्हें दलित समझा जाता है, को आसानी से ईसाई मत में किया गया। केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गरीब और दलित हिन्दुओं के मन में वेद और ब्राह्मणों के प्रति नफरत भरी गई और यह बताया गया कि आज जो तुम्हारी दुर्दशा है उसमें तुम्हारे धर्म और शासन का ही दोष है। लेकिन ऐसा कहते वक्त वे ये भूल गए कि पिछले 200 साल से तो आप ही का राज था। फिर उसके पूर्व मुगलों का राज था और उससे पूर्व तो बौद्धों का शासन था। हमारी दुर्दशा सुधारने वाला कौन था?
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सवाल यह उठता है कि शूद्र कौन? ब्राह्मण कौन? क्षत्रिय कौन? और वैश्य कौन? यदि हम आज के संदर्भ में शूद्र की परिभाषा करें तो
⏺ महाभारत के रचयिता वेद व्यास शूद्र थे।
⏺रामायण के रचयिता वाल्मीकि भी शूद्र ही थे।
⏺भगवान कृष्ण अहीर यादव समाज से थे तो उन्हें भी शूद्र ही मान लिया जाना चाहिए।
⏺वेदों के ऋषियों की जाति पता करेंगे तो कई शूद्र ही निकलेंगे।
वेद सभी मनुष्यों और सभी वर्णों के लोगों के लिए वेद पढ़ने के अधिकार का समर्थन करते हैं। स्वामीजी के काल में शूद्रों का जो वेद अध्ययन का निषेध था उसके विपरीत वेदों में स्पष्ट रूप से पाया गया कि शूद्रों को वेद अध्ययन का अधिकार स्वयं वेद ही देते हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यजुर्वेद 26.2 के अनुसार हे मनुष्यों! जैसे मैं परमात्मा सबका कल्याण करने वाली ऋग्वेद आदि रूप वाणी का सब जनों के लिए उपदेश कर रहा हूं, जैसे मैं इस वाणी का ब्राह्मण और क्षत्रियों के लिए उपदेश कर रहा हूं, शूद्रों और वैश्यों के लिए जैसे मैं इसका उपदेश कर रहा हूं और जिन्हें तुम अपना आत्मीय समझते हो, उन सबके लिए इसका उपदेश कर रहा हूं और जिसे ‘अरण’ अर्थात पराया समझते हो, उसके लिए भी मैं इसका उपदेश कर रहा हूं, वैसे ही तुम भी आगे-आगे सब लोगों के लिए इस वाणी के उपदेश का क्रम चलाते रहो।
दरअसल, शूद्र किसी जाति विशेष का नाम नहीं था*। ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य भी किसी जाति विशेष का नाम नहीं होता था। ये तो सभी बौद्धकाल और मध्यकाल की विकृतियां हैं, जो समाज में प्रचलित हो चलीं। *वर्ण को जाति सिद्ध किया गया।
➖➖➖➖➖➖➖➖
⏺अथर्ववेद 19.62.1 में प्रार्थना है कि हे परमात्मा! आप मुझे ब्राह्मणों का, क्षत्रियों का, शूद्रों का और वैश्यों का प्यारा बना दें। इस मंत्र का भावार्थ यह है कि हे परमात्मा! आप मेरा स्वभाव और आचरण ऐसा बना दें जिसके कारण ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र और वैश्य सभी मुझे प्यार करें। अब यहां समझने वाली बात यह है कि यह मंत्रकर्ता कौन था?
⏺यजुर्वेद 18.48 में प्रार्थना है कि हे परमात्मन! आप हमारी रुचि ब्राह्मणों के प्रति उत्पन्न कीजिए, क्षत्रियों के प्रति उत्पन्न कीजिए, विषयों के प्रति उत्पन्न कीजिए और शूद्रों के प्रति उत्पन्न कीजिये
मंत्र का भाव यह है कि हे परमात्मन! आपकी कृपा से हमारा स्वभाव और मन ऐसा हो जाए कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र सभी वर्णों के लोगों के प्रति हमारी रुचि हो। सभी वर्णों के लोग हमें अच्छे लगें। सभी वर्णों के लोगों के प्रति हमारा बर्ताव सदा प्रेम और प्रीति का रहे।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
प्राचीनकाल में 'जन्मना जायते शूद्र' अर्थात जन्म से हर कोई गुणरहित अर्थात शूद्र हैं ऐसा मानते थे और शिक्षा प्राप्ति के पश्चात गुण, कर्म और स्वभाव के आधार पर वर्ण का निश्चय होता था। ऐसा समाज में हर व्यक्ति अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार समाज के उत्थान में अपना-अपना योगदान कर सके इसलिए किया गया था। मध्यकाल में यह व्यवस्था जाति व्यवस्था में परिवर्तित हो गई।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यदि जाति के मान से आज देखें तो एक ब्राह्मण का बालक दुराचारी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी और अनपढ़ होते हुए भी ब्राह्मण कहलाने लगा जबकि एक शूद्र का बालक चरित्रवान, शाकाहारी, उच्च शिक्षित होते हुए भी शूद्र कहलाने लगा। होना इसका उल्टा चाहिए था।
इस जातिवाद ने देश को तोड़ दिया। परंतु आज समाज में योग्यता के आधार पर ही वर्ण की स्थापना होने लगी है। *एक चिकित्सक का पुत्र तभी चिकित्सक कहलाता है, जब वह सही प्रकार से शिक्षा ग्रहण न कर ले*। एक इंजीनियर का पुत्र भी उसी प्रकार से शिक्षा प्राप्ति के पश्चात ही इंजीनियर कहलाता है और एक ब्राह्मण के पुत्र को अगर अनपढ़ है तो उसकी योग्यता के अनुसार किसी दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी से ज्यादा की नौकरी नहीं मिलती। यही तो वर्ण व्यवस्था है।
दरअसल, वेद और पुराणों के संस्कृत श्लोकों का हिन्दी और अंग्रेजी में गलत अनुवाद ही नहीं किया गया, बल्कि उसके गलत अर्थ भी जान-बूझकर निकाले गए। अंग्रेज विद्वान जो काम करने गए थे उसे ही आज हमारे यहां के वे लोग कर रहे हैं, जो अब या तो वामपंथी हैं या वे हिन्दू नहीं हैं।
वेदों के शत्रु विशेष रूप से पुरुष सूक्त को जातिवाद की उत्पत्ति का समर्थक मानते हैं। पुरुष सूक्त 16 मंत्रों का सूक्त है, जो चारों वेदों में मामूली अंतर में मिलता है।
पुरुष सूक्त जातिवाद के नहीं, अपितु वर्ण व्यवस्था के आधारभूत मंत्र हैं जिसमें 'ब्राह्मणोस्य मुखमासीत' ऋग्वेद 10.90 में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को शरीर के मुख, भुजा, मध्य भाग और पैरों से उपमा दी गई है। इस उपमा से यह सिद्ध होता है कि जिस प्रकार शरीर के ये चारों अंग मिलकर एक शरीर बनाते हैं, उसी प्रकार ब्राह्मण आदि चारों वर्ण मिलकर एक समाज बनाते हैं।
जिस प्रकार शरीर के ये चारों अंग एक-दूसरे के सुख-दुःख को अपना सुख-दुःख अनुभव करते हैं, उसी प्रकार समाज के ब्राह्मण आदि चारों वर्णों के लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुःख को अपना सुख-दुःख समझना चाहिए।
यदि पैर में कांटा लग जाए तो मुख से दर्द की ध्वनि निकलती है और हाथ सहायता के लिए पहुंचते हैं, उसी प्रकार समाज में जब शूद्र को कोई कठिनाई पहुंचती है तो ब्राह्मण भी और क्षत्रिय भी उसकी सहायता के लिए आगे आएं। सब वर्णों में परस्पर पूर्ण सहानुभूति, सहयोग और प्रेम-प्रीति का बर्ताव होना चाहिए। इस सूक्त में शूद्रों के प्रति कहीं भी भेदभाव की बात नहीं कही गई है।
इस सूक्त का एक और अर्थ इस प्रकार किया जा सकता है कि 🔽जब कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति का हो यदि वह समाज में धर्म ज्ञान का संदेश प्रचार-प्रसार करने में योगदान दे रहा है तो वह ब्राह्मण अर्थात समाज का शीश है। 🔽यदि कोई व्यक्ति समाज की रक्षा अथवा नेतृत्व कर रहा है तो वह क्षत्रिय अर्थात समाज की भुजा है।🔽 यदि कोई व्यक्ति देश को व्यापार, धन आदि से समृद्ध कर रहा है तो वह वैश्य अर्थात समाज की जंघा है और🔽 यदि कोई व्यक्ति गुणों से रहित है अर्थात तीनों तरह के कार्य करने में अक्षम है तो वह इन तीनों वर्णों को अपने-अपने कार्य करने में सहायता करे अर्थात इन तीनों के लिए मजबूत आधार बने।
लेकिन आज के आधुनिक युग में इन विशेषणों की कोई आवश्यकता नहीं है। फिर भी अपने राजनीतिक हित के लिए जातिवाद को कभी समाप्त किए जाने की दिशा में आजादी के बाद भी कोई काम नहीं हुआ बल्कि हमारे राजनीतिज्ञों ने भी मुगलों और अंग्रेजों के कार्य को आगे ही बढ़ाया है। आज यदि स्कूल, कॉलेज या मूल निवासी का फॉर्म भरते हैं तो विशेष रूप से जाति का उल्लेख करना होता है। इस तरह अब धीरे-धीरे जातियों में भी उपजातियां ढूंढ ली गई हैं और अब तो दलितों में भी अगड़े-पिछड़े ढूंढे जाने लगे हैं।
जाती वर्ण भेद मिटायें

मोरारजी देसाई-ISI agent who shared Defence with Pakistan





मोरारजी देसाई की गलतियों की वजह से पाकिस्तान बना था परमाणु सम्पन्न देश और मारे गए RAW के कई जासूस
इतिहास हमेशा वैसा ही नही होता, जैसा हमें पढ़ाया जाता है। इसके लिखे जाने और फिर उसको रटाने तक, सत्य को कई अग्नि-परीक्षाओं से गुज़रना पड़ता है। वह परीक्षा चाहे किसी के गुण-गान करने की हो या फिर तथ्यों को छुपा देने की। भारतीय इतिहास के लेखन में कई बार साक्ष्यों को दरकिनार कर दिया गया।
आइए आज इतिहास के उन पन्नों को खंगालते हैं, जिन्हें वैसा नहीं होना था, जैसा कि वे आज दिखते हैं। उस इ...तिहास को जानने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति तो बना ही, साथ ही भारत के ख्याति प्राप्त ख़ुफ़िया नेटवर्क रॉ के द्वारा पड़ोसी देश में काम पर लगाए गए जासूसों को चुन-चुन कर मारा गया था।
मोरारजी देसाई संग पाकिस्तान का जनरल मुहम्मद जिया-उल-हक
इस प्रकरण में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिस व्यक्ति पर मैं चर्चा करने जा रहा हूं, उन्हें स्वयं को ‘सर्वोच्च नेता’ कहलवाना पसंद था। वह अखंड भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले अंग्रेजी राज में नौकरशाह थे। वह भारत के उन महान नेताओं में से हैं, जिनके योगदान को इतिहास में अतुलनीय बताया जाता है। उस वक्त कई कलमकारों ने उनकी प्रशंसा में स्याही और ऊर्जा खत्म की।

यह वही ‘महान’ नेता हैं, जिनकी मदद से पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति बन गया। जी हां, वही एकमात्र भारतीय हैं, जिन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया गया। यह और कोई नही, भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।
क्या आप विश्वास करेंगे कि साउथ ब्लॉक में बैठे भारत के प्रधानमंत्री खुफिया नेटवर्क की अहम जानकारी अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से साझा कर सकते हैं? लेकिन 1978 में ऐसा हुआ।
मोरारजी देसाई की गलतियों की वजह से पाकिस्तान बना था परमाणु सम्पन्न देश और मारे गए RAW के कई जासूस
वर्ष 1974 के बाद से देश में राजनीतिक हालात कुछ ऐसे बने कि जनता पार्टी, इंदिरा गांधी और उनकी समर्थित कांग्रेस का देश से सफ़ाया करने को कृतसंकल्प नज़र आई। 23 मार्च 1977 को 81 वर्ष की अवस्था में मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री बने। उनकी विश्वसनीय खुफिया एजेन्सी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से नहीं बनती थी। दरअसल, उनके मन में यह धारणा थी कि आपातकाल के दौरान, रॉ प्रमुख रामनाथ काओ और उनके सहयोगियों ने विपक्षी नेताओं को तोड़ने में इन्दिरा गांधी की मदद की थी।
फिर जो कुछ मोरारजी देसाई ने किया वह रॉ और भारत के इतिहास के पन्ने पर एक काला धब्बा ही है।
देसाई ने सबसे पहले रॉ के बजट में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी, जिससे
नाराज़ होकर इस एजेंसी के प्रमुख रामनाथ काओ अवकाश पर चले गए। काओ दुनिया भर के नेताओं में बेहद लोकप्रिय थे। उनके प्रशंसकों में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश भी थे, जो उस समय सीआईए के निदेशक थे।

चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य



विक्रम संवत के प्रवर्तक चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य
सन् 2016 नव संवतसर 08 अप्रैल विक्रम 2073
विक्रम संवत के प्रवर्तक चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य
यो रुमदेशधिपति शकेश्वरं जित्वा गृहीत्वोज्जयिनी महाहवे |
आनीय संभ्राम्य मुमोचयत्यहो स विक्रमार्कः समस हयाचिक्र्मः||
(- 'ज्योतिविर्दाभरण ' नमक ज्योतिष ग्रन्थ २२/ १७ से .......)
यह श्लोक स्पष्टतः यह बता रहा है कि रुमदेशधिपति .. रोम देश के स्वामी शकराज ( विदेशी राजाओं को तत्कालीन भाषा में शक ही कहते थे , तब शकों के आक्रमण से भारत त्रस्त था ) को पराजित करके विक्रमादित्य ने बंदी बना लिया और उसे उज्जैनी नगर में घुमा कर छोड़ दिया था | यही वह शौर्य है जो पाश्चात्य देशों के ईसाई वर्चस्व वाले इतिहास करों को असहज कर देता है और इससे बच निकालनें के लिए वे एक ही शब्द का उपयोग करते हैं 'यह मिथक है '/ 'यह सही नहीं है'...| उनके साम्राज्य में पूछे भी कौन कि हमारी सही बातें गलत हैं तो आपकी बातें सही कैसे हैं ..? यही कारण है कि आज जो इतिहास हमारे सामनें है वह भ्रामक और झूठा होनें के साथ साथ योजना पूर्वक कमजोर किया गया इतिहास है | पाश्चत्य इतिहासकार रोम की इज्जत बचानें और अपनें को बहुत बड़ा बतानें के लिए चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के अस्तित्व को भी नकारते हैं .., मगर हमारे देश में जो लोक कथाएं , किंवदंतियाँ और मौजूदा तत्कालीन साहित्य है वह बताता है कि श्री राम और श्री कृष्ण के बाद कोई सबसे लोकप्रिय चरित्र है तो वह सम्राट विक्रमादित्य का है ..! वे लोक नायक थे , उनके नाम से सिर्फ विक्रम संवत ही नहीं , बेताल पच्चीसी और सिंहासन बतीसी का यह नायक , भास्कर पुराण में अपने सम्पूर्ण वंश वृक्ष के साथ उपस्थित है | विक्रमादित्य परमार वंश के राजपूत थे उनका वर्णन सूर्यमल्ल मिश्रण कृत वंश भास्कर में भी है | उनके वंश के कई प्रशिद्ध राजाओं के नाम पर चले आरहे नगर व क्षेत्र आज भी हमारे बीच उपस्थित हैं ..!! जैसे देवास , इंदौर, भोपाल और बुन्देलखंड नामों का नाम करण विक्रमादित्य के ही वंशज राजाओं के नाम पर है|
दूसरी बात कई इतिहासकार चन्द्रगुप्त द्वितीय को भी विक्रमादित्य सिद्ध करनें कि कोशिस करते हैं .., यह भी गलत है , क्यों कि शकों के आक्रमण कई सौ साल तक चले हैं और उनसे अनेकों भारतीय सम्राटों ने युद्ध किये और उन्हें वापस भी खदेड़ा ..! बाद के कालखंड में किसी एक शक शाखा को चन्द्रगुप्त ने भी पराजित किया था, तब उनका सम्मान विक्रमादित्य के अलंकारं से किया गया था | क्यों कि उन्होंने मूल विक्रमादित्य जैसा कार्य कर दिखाया था | मूल या आदि विक्रमादित्य की पदवी तो शाकिर और सह्सांक थी | वे उज्जैनी के राजा थे |
विक्रम और शालिवाहन संवत
वर्तमान भारत में दो संवत प्रमुख रूप से प्रचलित हैं , विक्रम संवत और शक-शालिवाहन संवत | दोनों संवतों का सम्बन्ध शकों की पराजय से है | उज्जैन के पंवार वंशीय राजा विक्रमादित्य ने जब शकों को सिंध के बहार धकेल कर महँ विजय प्राप्त की थी , तब उन्हें शाकिर की उपाधि धारण करवाई गई थी तथा तब से ही विक्रम संवत का शुभारम्भ हुआ | विक्रमादित्य की मृत्यु के पश्चात शकों के उपद्रव पुनः प्रारंभ हो गए , तब उन्ही के प्रपोत्र राजा शालिवाहन ने शकों को पुनः पराजित किया और इस अवसर पर शालिवाहन संवत प्रारंभ हुआ , जिसे हमारी केंद्र सरकार ने राष्ट्रिय संवत मन है , जो की सौर गणना पर आधारित है |
सम्राट विक्रमादित्य
उज्जैनी के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के महान साम्राज्य क्षेत्र में वर्तमान भारत , चीन , नेपाल , भूटान , तिब्बत , पाकिस्तान , अफगानिस्तान, रूस , कजाकिस्तान , अरब क्षेत्र , इराक, इरान, सीरिया, टर्की , माय्मंर ,दोनों कोरिया श्री लंका इत्यादि क्षेत्र या तो सम्मिलित थे अथवा संधिकृत थे | उनका साम्राज्य सुदूर बलि दीप तक पूर्व में और सऊदी अरब तक पश्चिम में था |
"Sayar -UI -Oknu " Makhtal -e - Sultania / Library in Istanbul , Turky के अनुसार सम्राट विक्रमादित्य ने अरब देशों पर शासन किया है , अनेंकों दुर्जेय युद्ध लडे और संधियाँ की |
यह सब इस लिए हुआ कि भारत में किसी भी राजा को सामर्थ्य के अनुसार राज्य विस्तार की परम्परा थी , जो अश्वमेध यज्ञ के नाम से जानी जाती थी | उनसे पूर्व में भी अनेकों राजाओं के द्वारा यह होता रहा है ,राम युग में भी इसका वर्णन मिलता है | कई उदहारण बताते हैं कि विक्रमादित्य की अन्य राज्यों से संधियाँ मात्र कर प्राप्ति तक सिमित नहीं थी , बल्कि उन राज्यों में समाज सुव्यवस्था, शिक्षा का विस्तार , न्याय और लोक कल्याण कार्यों की प्रमुखता को भी संधिकृत किया जाता था | अरब देशों में उनकी कीर्ति इसीलिए है की उन्होंने वहां व्याप्त तत्कालीन अनाचार की समाप्त करवाया था | वर्त्तमान ज्ञात इतिहास में विक्रम जितना बड़ा साम्राज्य और इतनी विजय का कोई समसामयिक रिकार्ड सामनें आता है सिवाय ब्रिटेन की विश्व विजय के | सिकंदर जिसे कथित रूप से विश्व विजेता कहा जाता है , विक्रम के सामनें वह बहुत ही बौना था, उसने सिर्फ कई देशों को लूटा , शासन नहीं किया ..! उसे लुटेरा ही कहा जा सकता है एक शासक के जो कर्तव्य हैं उनकी पूर्ती का कोई इतिहास सिकंदर का नहीं है | जनश्रुतियां हैं की विक्रम की सेना के घोड़े एक साथ तीन समुद्रों का पानी पीते थे |
भारतीय पुरुषार्थ को निकला ...
विक्रमादित्य तो एक उदाहरण मात्र है , भारत का पुराना अतीत इसी तरह के शौर्य से भरा हुआ है | भारत पर विदेशी शासकों के द्वारा लगातार राज्य शासन के बावजूद निरंतर चले भारतीय संघर्ष के लिए येही शौर्य प्रेरणाएं जिम्मेवार हैं | भारत पर शासन कर रही ईस्ट इण्डिया कंपनी और ब्रिटिश सरकार ने उनके साथ हुए कई संघर्ष और १८५७ में हुई स्वतंत्रता क्रांति के लिए भारतीय शौर्य को ही जिम्मेवार माना और उससे भारतियों को विस्मृत करनें का कार्यक्रम संचालित हुआ ताकि भारत की संतानें पुनः आत्मोत्थान प्राप्त न कर सकें | एक सुनियोजित योजना से भारत वासियों को हतोत्साहित करने के लिए प्रेरणा खंडों को लुप्त किया गया , उन्हें इतिहास से निकाल दिया गया , उन महँ अध्यायों को मिथक या कभी अस्तित्व में नहीं रहे ..., इस तरह की भ्रामकता थोपी गई |
अरबी और यूरोपीय इतिहासकार श्री राम , श्री कृष्ण और विक्रमादित्य को इसी कारन लुप्त करते हैं कि भारत का स्वाभिमान पुनः जाग्रत न हो , उसका शौर्य और श्रेष्ठता पुनः जम्हाई न लेने लगे | इसीलिए एक जर्मन इतिहासकार पाक़ हेमर ने एक बड़ी पुस्तक ' इण्डिया - रोड टू नेशनहुड ' लिखी है , इस पुस्तक में उन्होंने लिखा है कि " जब में भारत का इतिहास पढ़ रहा हूँ लगता है कि भारत कि पिटाई का इतिहास पढ़ रहा हूँ ,- भारत के लोग पिटे ,मरे ,पारजित हुए ,यही पढ़ रहा हूँ ! इससे मुझे यह भी लगता है कि यह भारत का इतिहास नहीं है |" पाक हेमर ने आगे उम्मीद की है कि " जब कभी भारत का सही इतिहास लिखा जायेगा , तब भारत के लोगों में , भारत के युवकों में ,उसकी गरिमा की एक वारगी ( उत्प्रेरणा ) आयेगी |"
अर्थात हमारे इतिहास लेखन में योजना पूर्वक अंग्रजों नें उसकी यशश्विता को निकल बहार किया , उसमें से उसके पुरुषार्थ को निकल दिया ,उसके मर्म को निकल दिया , उसकी आत्मा को निकल दिया ..! महज एक मरे हुए शारीर की तरह मुर्दा कर हमें पारोष दिया गया है | जो की झूठ का पुलंदा मात्र है |
भारत अपने इतिहास को सही करे ..!
हाल ही में भारतीय इतिहास एवं सभ्यता के संदर्भ में अँतरराष्ट्रिय संगोष्ठी ११-१३ जनवरी २००९ को नई दिल्ली में हुई , जिसमें १५ देशों के विशेषज्ञ एकत्र हुए थे ,उँ सभी ने एक स्वर में कहा अंग्रेजों के द्वारा लिखा गया लिखाया गया इतिहास झूठा है तथा इस का पुनः लेखन होना चाहिए | इसमें हजारों वर्षो का इतिहास छूठा हुआ है , कई बातें वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं | उन्होंने बताया की विश्व के कई देशों ने स्वतन्त्र होनें के बाद अपने देश के इतिहास को पुनः लिखवाया है उसे सही करके व्यवस्थित किया है | भारत अपने इतिहास को सही करे ..!
बहुत कम है भारतीय इतिहास ....
भारत के नई दिल्ली स्थित संसद भवन ,विश्व का ख्याति प्राप्त विशाल राज प्रशाद है , जब इसे बनाए की योजना बन रही थी ; तब ब्रिटिश सरकार ने एक गुलाम देश में इतनें बड़े राज प्रशाद निर्माण के औचित्य पर प्रश्न खड़ा किया था| इतने विशाल और भव्य निर्माण की आवश्यकता क्या है ? तब ब्रिटिश सरकार को बताया गया कि ; भारत कोई छोटा मोटा देश नहीं है ; यहाँ सैंकड़ों बड़ी बड़ी रियासतें हैं और उनके राज प्रशाद भी बहुत बड़े बड़े तथा विशालतम हैं..! उनकी भव्यता और क्षेत्रफल भी असामान्य रूप से विशालतम हैं ! उनको नियंत्रित करने वाला राज प्रशाद कम से कम इतना बड़ा तो होना चाहिए कि वह उनसे श्रेष्ठ न सही तो कमसे कम सम कक्ष तो हो ..! इसी तथ्य के आधार पर भारतीय संसद भवन के निर्माण कि स्वीकृति मिली !
अर्थात जिस देश में लगातार हजारों राजाओं का राज्य एक साथ चला हो , उस देश का इतिहास महज चंद अध्यायों में पूरा हो गया ..? क्षेत्रफल , जनसँख्या और गुजरे विशाल अतीत के आधार पर यह इतिहास महज राई भर भी नहीं है !न ही एतिहासिक तथ्य हैं , न हीं स्वर्णिम अध्याय ,न हीं शौर्य गाथाएं ...! सब कुछ जो भारत के मस्तक को ऊँचा उठता हो वह गायव कर दिया गया ..!! नष्ट कर दिया गया !!
इस्लाम के आक्रमण ने लिखित इतिहास जलाये यह एक सच और निर्विवाद तथ्य है कि इस्लाम ने जन्मते ही विश्व विजय कि आंधी चलाई उससे अक तरफ यूरोप और दूसरी तरफ पुर्व एसिया गंभीरतम प्रभावित हुआ , जो भी पुराना लिखा था उसे जलाया गया ! बड़े बड़े पुस्तकालय नष्ट कर दिए गए | मगर जन श्रुतियों में इतिहास का बहुत बड़ा हिस्सा बचा हुआ था , जागा परम्परा ने भी इतिहास को बचा कर रखा था | मगर इतिहास संकलन में इन पर गौर ही नहीं किया गया | राजपूताना का इतिहास लिखते हुए कर्नल टाड कहते हैं कि " जब से भारत पर महमूद ( गजनी ) द्वारा आक्रमण होना प्रारम्भ हुआ , तब से मुस्लिम शासकों नें जो निष्ठुरता ; धर्मान्धता दिखाई ,उसको नजर में रखनें पर , बिलकुल आश्चर्य नहीं होता कि भारत में इतिहास के ग्रन्थ बच नहीं पाए ! इस पर से यह असंभवनीय अनुमान निकलना भी गलत है कि हिन्दू लोग इतिहास लिखना जानते नहीं थे | अन्य विकसित देशों में इतिहास लेखन कि प्रवृति प्राचीन कल से पाई जाती थी ,तो क्या अति विकसित हिन्दू राष्ट्र में वह नहीं होगी ?" उन्होंने आगे लिखा है कि "जिन्होनें ज्योतिष - गणित आदि श्रम साध्य शास्त्र सूक्ष्मता और परिपूर्णता के साथ अपनाये | वास्तुकला ,शिल्प ,काव्य ,गायन आदि कलाओं को जन्म दिया ,इतना ही नहीं ; उन कलाओं को / विद्याओं को नियम बध्दता ढांचे में ढाल कर उसके शास्त्र शुध्द अध्ययन कि पध्दति सामनें रखी , उन्हें क्या राजाओं का चरित्र और उनके शासनकाल में घटित प्रसंगों को लिखने का मामूली काम करना न आता ..? "
हर ओर विक्रमादित्य ...भारतीय और सम्बध्द विदेशी इतिहास एवं साहित्य के पृष्ठों पर , भारतीय संवत , लोकप्रिय कथाओं ,ब्राह्मण - बौध्द और जैन साहित्य तथा जन श्रुतियों , अभिलेख (एपिग्राफी ) , मौद्रिक ( न्युमीस्टेटिक्स ) तथा मालव और शकों की संघर्ष गाथा आदि में उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों तथा उनमें निहित साक्ष्यों का परिक्षण सिध्द करता है कि "ईस्वी पूर्व प्रथम शताब्दी में सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व था , वे मालव गणराज्य के प्रमुख थे ,उनकी राजधानी उज्जैनी थी , उन्होंने मालवा को शकों के अधिपत्य से मुक्त करवाया था और इसी स्मृति में चलाया संवत विक्रम संवत कहलाता है | जो प्रारंभ में कृत संवत , बाद में मालव संवत ,सह्सांक संवत और अंत में विक्रम संवत के नाम से स्थायी रूप से विख्यात हुआ | "
धर्म युध्द जैसा विरोध क्यों ....
डा. राजबली पाण्डेय जो काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर तथा पुरातत्व विभाग के थे , उन्होंने एक टिप्पणी में कहा कि पाश्चात्य इतिहासकार और उनके भारतीय अनुचर विक्रमादित्य के नाम को सुन कर इस तरह से भड़क उठातें हैं कि जैसे कोई धर्मयुध्द का विषय हो ! वे इतनें दृढ प्रतिज्ञ हो जाते हैं कि सत्य के प्रकाशमान तथ्यों को भी देखना और सुनना नहीं चाहते | डा.पाण्डेय ने विक्रमादित्य पर अंग्रेजी में कई खोज परख लेख लिखे, जिस पर उन्हें राष्ट्रिय स्तर के सम्मान से भी पुरुस्कृत किया गया तथा एक अनुसन्धान परक पुस्तक " विक्रमादित्य" लिखकर यह साबित किया है कि विक्रमादित्य न केवल उज्जैन के सम्राट थे अपितु वे एशिया महाद्वीप के एक बड़े भूभाग के विजेता और शासक थे|
भविष्य पुराण में संवत प्रवर्तक
भविष्य पुराण में संवत प्रवर्तक विक्रमादित्य और संवत प्रवर्तक शालिवाहन का जो संक्षिप्त वर्णन मिलाता है , वह इस प्रकार से है "अग्निवंश के राजा अम्बावती नामक पूरी ( कालांतर में यही स्थान उज्जैन कहलाया ) में राज्य करते थे | उनमें एक राजा प्रमर (परमार) हुए , उनके पुत्र महामर (महमद) ने तीन वर्षें तक , उसके पुत्र देवासि ने भी तीन वर्षों तक ,उसके पुत्र देवदूत ने भी तीन वर्षों तक , उनके पुत्र गंधर्वसेन ने पचास वर्षों तक, राज्य कर वानप्रस्थ लिया | वन में उनके पुत्र विक्रमादित्य हुआ उसने सौ वर्षों तक , विक्रमादित्य के पुत्र देवभक्त ने दस वर्षों तक ,देव भक्त को सकों ने पराजित कर मार दिया , देवभक्त का पुत्र शालिवाहन हुआ और उसनें शकों को फिरसे जीत कर साथ वर्षों तक राज किया |" इसी पुराण में इस वंश के अन्य शासक शालिवर्ध्दन,शकहन्ता , सुहोत्र, हविहोत्र,हविहोत्र के पुत्र इन्द्रपाल ने इन्द्रावती के किनारे नया नगर वसाया (जो इंदौर के नाम से प्रशिध्द है ) , माल्यवान ने मलयवती वसाई, शंका दत्त , भौमराज , वत्सराज , भोजराज , शंभूदत्त , बिन्दुपाल ने बिंदु खंड ( बुन्देल खंड )का निर्माण किया | उसके वंश में राजपाल , महीनर , सोम वर्मा , काम वर्मा , भूमिपाल , रंगपाल , कल्प सिंह हुआ और उसने कलाप नगर वसाया ( कालपी ) उसके पुत्र गंगा सिंह कुरु क्षेत्र में निः संतान मरे गए |
४०० वर्षों का लुप्त इतिहास ...
ब्रिटश इतिहासकार स्मिथ आदि ने आंध्र राजाओं से लेकर हर्षवर्धन के राज्यकाल में कोई एतिहासिक सूत्र नहीं देखते | प्रायः चार सौ वर्षों के इतिहास को घोर अंधकार मय मानते हैं | पर भविष्य पुराण में जो वंश वृक्ष निर्दिष्ट हुआ है , यह उन्ही चार सौ वर्षों के लुप्त कल खंड से सम्बध्द है | इतिहासकारों को इससे लाभ उठाना चाहिए |
भारत में विक्रमादित्य अत्यन्त प्रसिध्द , न्याय प्रिय , दानी , परोपकारी और सर्वांग सदाचारी राजा हुए हैं | स्कन्ध पुराण और भविष्य पुराण ,कथा सप्तशती , वृहत्कथा और द्वात्रिश्न्त्युत्तालिका,सिंहासन बत्तीसी , कथा सरितसागर , पुरुष परीक्षा , शनिवार व्रत की कथा आदि ग्रन्थों में इनका चरित्र आया है | बूंदी के सुप्रशिध्द इतिहासकार सूर्यमल्ल मिश्रण कृत वंश भास्कर में परमार वंशीय राजपूतों का सजीव वर्णन मिलता है इसी में वे लिखते हैं "परमार वंश में राजा गंधर्वसेन से भर्तहरी और विक्रमादित्य नामक तेजस्वी पुत्र हुए, जिसमें विक्रमादित्य नें धर्मराज युधिष्ठर के कंधे से संवत का जुड़ा उतार कर अपने कंधे पर रखा | कलिकाल को अंकित कर समय का सुव्यवस्थित गणितीय विभाजन का सहारा लेकर विक्रम संवत चलाया |" | वीर सावरकर ने इस संदर्भ में लिखा है कि एक इरानी जनश्रुति है कि ईरान के राजा मित्रडोट्स जो तानाशाह हो अत्याचारी हो गया था का वध विक्रम दित्य ने किया था और उस महान विजय के कारण विक्रम संवत प्रारम्भ हुआ |
संवत कौन प्रारंभ कर सकता है
यूं तो अनेकानेक संवतों का जिक्र आता है और हर संवत भारत में चैत्र प्रतिपदा से ही प्रारम्भ होता है | मगर अपने नाम से संवत हर कोई नहीं चला सकता , स्वंय के नाम से संवत चलने के लिए यह जरुरी है कि उस राजा के राज्य में कोई भी व्यक्ति / प्रजा कर्जदार नहीं हो ! इसके लिए राजा अपना कर्ज तो माफ़ करता ही था तथा जनता को कर्ज देने वाले साहूकारों का कर्ज भी राज कोष से चुका कर जनता को वास्तविक कर्ज मुक्ति देता था | अर्थात संवत नामकरण को भी लोक कल्याण से जोड़ा गया था ताकि आम जनता का परोपकार करने वाला ही अपना संवत चला सके | सुप्रशिध्द इतिहासकार सूर्यमल्ल मिश्रण कि अभिव्यक्ति से तो यही लगता है कि सम्राट धर्मराज युधिष्ठर के पश्चात विक्रमादित्य ही वे राजा हुए जिन्होनें जनता का कर्ज (जुड़ा ) अपने कंधे पर लिया | इसी कर्ण उनके द्वारा प्रवर्तित संवत सर्वस्वीकार्य हुआ |
४००० वर्ष पुरानी उज्जनी ...अवंतिका के नाम से सुप्रसिध्द यह नगर श्री कृष्ण के बाल्यकाल का शिक्षण स्थल रहा है , संदीपन आश्रम यहीं है जिसमें श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा का शिक्षण हुआ था | अर्थात आज से कमसे कम पांच हजार वर्षों से अधिक पुरानी यह नगरी है | दूसरी प्रमुख बात यह है कि अग्निवंश के परमार राजाओ कि एक शाखा चन्द्र प्र्ध्दोत नामक सम्राट ईस्वी सन के ६०० वर्ष पूर्व सत्तारूढ़ हुआ अर्थात लगभग २६०० वर्ष पूर्व और उसके वंशजों नें तीसरी शताव्दी तक राज्य किया | इसका अर्थ यह हुआ कि ९०० वर्षो तक परमार राजाओं का मालवा पर शासन रहा | तीसरी बात यह है कि कार्बन डेटिंग पध्दति से उज्जेन नगर कि आयु ईस्वी सन से २००० वर्ष पुरानी सिध्द हुई है , इसका अर्थ हुआ कि उज्जेन नगर का अस्तित्व कम से कम ४००० वर्ष पूर्व का है | इन सभी बातों से सवित होता है कि विक्रमादित्य पर संदेह गलत है |
नवरत्न ...
सम्राट विक्रमादित्य कि राज सभा में नवरत्न थे .., ये नो व्यक्ति तत्कालीन विषय विशेषज्ञ थे | संस्कृत काव्य और नाटकों के लिए विश्व प्रशिध्द कालिदास , शब्दकोष (डिक्सनरी) के निर्माता अमर सिंह , ज्योतिष में सूर्य सिध्दांत के प्रणेता तथा उस युग के प्रमुख ज्योतिषी वराह मिहिर थे, जिन्होंने विक्रमादित्य की बेटे की मौत की भविष्यवाणी की थी | आयुर्वेद के महान वैध धन्वन्तरी , घटकर्पर , महान कूटनीतिज्ञ बररुची जैन , बेताल भट्ट , संकु और क्षपनक आदि द्विव्य विभूतियाँ थीं | बाद में अनेक राजाओं ने इसका अनुशरण कर विक्रमादित्य पदवी धारण की एवं नवरतनों को राजसभा में स्थान दिया | इसी वंश के राजा भोज से लेकर अकबर तक की राजसभा में नवरतनों का जिक्र है |
वेतालभट्ट एक धर्माचार्य थे. माना जाता है कि उन्होंने विक्रमादित्य को सोलह छंदों की रचना "नीति -प्रदीप" (Niti-pradīpa सचमुच "आचरण का दीया") का श्रेय दिया है.
विक्रमार्कस्य आस्थाने नवरत्नानि
धन्वन्तरिः क्षपणको मरसिंह शंकू वेताळभट्ट घट कर्पर कालिदासाः। ख्यातो वराह मिहिरो नृपते स्सभायां रत्नानि वै वररुचि र्नव विक्रमस्य।।