Showing posts with label NARENDRA MODI. Show all posts
Showing posts with label NARENDRA MODI. Show all posts

Friday, February 19, 2016

Modi power will return back per horoscope

PM Narendra Modiमोदी के बदले सितारे, अब बनेगें दुनिया के हीरो

पं० धनंजय शर्मा वैदिक ज्योतिषाचार्य 
प्रधानमंत्री के सितारे जल्द ही मजबूत स्थिति में आने वाले हैं। मोदी जी जबसे प्रधानमंत्री बने तब से उनका मूल स्वाभाव काफी बदला-बदला सा नजर आ रहा था। ऐसे में मोदी समर्थक मोदी जी की चुप्पी को लेकर काफी समय से असमंजस की स्थिति में थे लेकिन अब उनके लिये खुशी की बात है की भारत का शेर जल्द ही गरर्जने वाला है।

narendra-modi-birth-chart (1)

जी हां मोदी जी के ग्रह इस समय बडे परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। मंगल का वृश्चिक संचार उन्हे कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की प्रेरणा देगा तथा शनि व मंगल की युति मोदी जी के विरोधियों को बडा सबक सिखाने वाली है। दूसरी ओर मोदी जी की दशा उन्हे कडे और नपे-तुले फैसले लेते हुये दिखायेगी।

अगले चार माह मोदी जी के लिये निर्णायक साबित होंगे। इस समय मोदी जी आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर खुलकर सामने आयेंगे। पाकिस्तानी और आईएस0आईएस0 आतंकवादी संगठनों के लिये मोदी जी इस समय बडे फैसले लेते हुये दिखेंगे, इसके अतिरिक्त वे धर्म पर भी खुलकर बोलेंगे। मोदी जी की वर्तमान दशा और गोचर उन्हे को हीरों के रूप में दुनिया के सामने लेकर आयेंगे।

Wednesday, January 13, 2016

इस जाट राजा ने नेताजी से 28 साल पहले बना ली थी 'आजाद हिंद' सरकार! नोबेल के लिएहुआ था नॉमिनेट

25 दिसंबर 2015 का दिन था। दुनिया क्रिसमस मना रही थी, भारत में वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा था तो पाकिस्तान में जिन्ना के साथ-साथ नवाज शरीफ की सालगिरह। पीएम मोदी रूस से सीधे पहुंचे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, उनकी नई संसद में अटल ब्लॉक का उद्घाटन किया और अफगानिस्तान की संसद को संबोधित किया। उसके बाद मोदी सीधे पहुंच गए पाकिस्तान।


इतिहास में ये तारीख हमेशा के लिए दर्ज हो गई है कि कैसे भारत का पीएम पाकिस्तान के पीएम की सालगिरह मनाने अचानक से उड़कर पाकिस्तान पहुंच जाता है। दोनों देशों की मीडिया के लिए ही नहीं दुनिया भर की मीडिया के लिए ये बड़ी खबर थी, लेकिन इस बड़ी खबर में ऐतिहासिक नजरिये से एक बहुत बड़ी खबर बताने से देश की मीडिया चूक गई और वो ये कि जिस व्यक्ति ने एक बार लोकसभा चुनावों में भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को करारी शिकस्त दी थी, भाजपा के दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल की संसद में उस व्यक्ति की जमकर, दिल खोलकर तारीफ की।


कौन था वो व्यक्ति, जिसने मोदी को काबुल की संसद में अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया, ये मोदी की मजबूरी थी या भाजपा का महापुरुषों को लेकर बदलता नजरिया, जैसा कि संघ को एक बार बैन करने वाले सरदार पटेल आज भाजपा के पसंदीदा महापुरुषों में गिने जाने लगे हैं? ये व्यक्ति थे उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के राजा महेंद्र प्रताप सिंह।


Mahendra


आमतौर पर हाथरस जिले का भारत के नक्शे पर कोई बहुत महत्वपूर्ण स्थान नहीं बन पाया, आम आदमी उसे काका हाथरसी की नगरी के तौर पर जानता है, या हींग, घी, रंग, रबड़ी जैसे कुछ उम्दा प्रोडक्ट्स केंद्र के तौर पर । उसकी वजह भी है कि सरदार पटेल की तरह राजा महेंद्र प्रताप के साथ भी कांग्रेस सरकार के इतिहासकारों ने नाइंसाफी की, इस इंटरनेशनल क्रांतिकारी का कद कई मायनों में गांधी और बोस के करीब है, ये वो व्यक्ति है जिसने देश के भावी पीएम को चुनावों में धूल चटा दी, ये वो क्रांतिकारी है जिसने 28 साल पहले वो काम कर दिया, जो नेताजी बोस ने 1943 में आकर किया। ये वो व्यक्ति है, जिसे गांधी की तरह ही नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया और उन दोनों ही साल नोबेल पुरस्कार का ऐलान नहीं हुआ और पुरस्कार राशि स्पेशल फंड में बांट दी गई।


राजा महेंद्र प्रताप का सही से आकलन इतिहासकारों ने किया होता तो आज राजा को ही नहीं दुनिया हाथरस जिले को और उनकी रियासत मुरसान को भी उसी तरह से जानती, जैसे बाकी महापुरुषों के शहरों को जाना जाता है। आखिर कोई तो बात थी राजा में कि पीएम मोदी ने उदघाटन तो काबुल की संसद में अटल ब्लॉक का किया और तारीफ राजा महेंद्र प्रताप की की, वो भी तब जब राजा खुद को मार्क्सवादी कहते थे, यानी वामपंथी जो आरएसएस के सबसे बड़े विरोधी माने जाते हैं, लेनिन ने उनके क्रांतिकारों विचारों से प्रभावित होकर उन्हें रूस मिलने बुलाया था और राजा को अपनी जो किताब उपहार में दी, उसे वो पहले ही पढ़ चुके थे, टॉलस्टॉयवाद।


पहले ये जानिए पीएम मोदी ने काबुल की संसद में क्या स्पीच दी थी, मोदी ने कहा था,“Indians remember the support of Afghans for our freedom struggle; the contribution of Khan Abdul Gaffar Khan, revered as Frontier Gandhi; and, the important footnote of that history, when, exactly hundred years ago, the first Indian Government-in-Exile was formed in Kabul by Maharaja Mahendra Pratap and Maulana Barkatullah.King Amanullah once told the Maharaja that so long as India was not free, Afghanistan was not free in the right sense. Honourable Members, This is the spirit of brotherhood between us”।
फ्रंटियर या सीमांत गांधी को जानने वाले आज लाखों मिल जाएंगे, लेकिन राजा महेंद्र प्रताप का नाम कितने लोग जानते हैं, मोदी ने सीमांत गांधी के साथ राजा महेंद्र प्रताप का नाम लिया और उनके और अफगानिस्तान के किंग के बीच की बातचीत को भाईचारे की भावना का प्रतीक बताया।


महेंद्र प्रताप शुरू से ही आम शाही नवयुवकों की तरह नहीं थे। उनके पास मौका था कि वो भी राजाओं के बने संघ में शामिल होकर अंग्रेजों से अपने लिए बेहतर सुविधाओं की मांग करते और खुश रहते। लेकिन वो उनमें से नहीं थे, उनकी पढ़ाई मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज, अलीगढ़ में हुई, जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के तौर पर जाना जाता है। शुरू से ही अंग्रेज, मुस्लिम टीचर और मुस्लिम मित्रों के बीच रहने से राजा की सोच इंटरनेशनल हो गई। उनके अंदर क्रांति की लहरें हिलोरे मारने लगी। 1905 के स्वदेशी आंदोलन से वो इतना प्रभावित हुए कि अपने ससुर के मना करने के बावजूद वो 1906 के कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में हिस्सा लेने चले गए।
modiafganistan3


मार्क्सवादी होने के बावजूद उन्हें कांग्रेस के हिंदूवादी नेता बाल गंगाधर तिलक और विपिन चंद्र पाल पसंद आते थे। हालांकि 1902 में ही जींद की सिख राजकुमारी से उनकी शादी हो गई। लेकिन उनके अंतरमन की आग आसानी से बुझने वाली नहीं थी। एक बार तो छुआछूत के खिलाफ लोगों को साथ लाने के लिए उन्होंने अलमोड़ा में वहां की नीची जाति के परिवार के घर में खाना खाया, तो आगरा में भी एक दलित परिवार के साथ खाना खाया।


19वीं सदी के पहले दशक में एक जाट और राजा के परिवार में कोई ऐसा सोचने की भी हिम्मत नहीं कर सकता था। फिर विदेशी वस्त्रों के खिलाफ अपनी रियासत में उन्होंने जबरदस्त अभियान चलाया। बाद में उनको लगा कि देश में रहकर कुछ नहीं हो सकता। लाला हरदयाल, वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, रास बिहारी बोस, श्याम जी कृष्ण वर्मा, अलग- अलग देशों से ब्रिटिश सरकार की गुलामी के खिलाफ उस वक्त भारत के लिए अभियान चला रहे थे। उस वक्त तक जर्मनी में रह रहे भारतीय क्रांतिकारी बर्लिन कमेटी बना चुके थे, प्रथम विश्वयुद्ध को वो एक मौका मान रहे थे, जब इंग्लैंड की विरोधी शक्तियों से हाथ मिलाकर भारत को गुलामी से मुक्ति दिलाई जा सके।


राजा महेंद्र का नाम तब तक इतना हो चुका था कि स्विट्जरलैंड में उनकी मौजूदगी की भनक लगते ही चट्टोपाध्याय ने लाला हरदयाल और श्याम जी कृष्ण वर्मा को उन्हें बर्लिन बुलाने को कहा। बाकायदा जर्मनी के विदेश मंत्रालय से कहा गया उन्हें बुलाने को। लेकिन राजा ने खुद जर्मनी के किंग से व्यक्तिगत तौर पर मिलने की इच्छा जताई, इधर जर्मनी के राजा भी उनसे मिलना चाहते थे, जर्मनी के राजा ने उन्हें ऑर्डर ऑफ दी रैड ईगल की उपाधि से सम्मानित किया। राजा जींद के दामाद थे और उन्होंने अफगानिस्तान की सीमा से भारत में घुसने के लिए पंजाब की फुलकियां स्टेट्स जींद, नाभा और पटियाला की रणनीतिक पोजीशन की उनसे चर्चा की।


जर्मन राजा से काफी भरोसा पाकर वो बर्लिन से चले आए। बर्लिन छोड़ने से पहले उन्होंने पोलैंड बॉर्डर पर सेना के कैंप में रहकर युद्ध की ट्रेनिंग भी ली। उसके बाद वो स्विट्जरलैंड, तुर्की, इजिप्ट में वहां के शासकों से ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सपोर्ट मांगने गए, उसके बाद अफगानिस्तान पहुंचे। उन्हें लगा कि यहां रहकर वो भारत के सबसे करीब होंगे और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जंग यहां रहकर लड़ी जा सकती है।
Mahendra-2


आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि उस वक्त जब वो कई देश के राजाओं से अपने देश की आजादी के लिए मिल रहे थे, उनकी उम्र महज 28 साल थी और अगले 32 साल वो दुनिया भर की खाक ही छानते रहे..... दरबदर।


एक दिसंबर 1915 का दिन था, राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन, उस दिन वो 28 साल के हुए थे। उन्होंने भारत से बाहर देश की पहली निर्वासित सरकार का गठन किया, बाद में सुभाष चंद्र बोस ने 28 साल बाद उन्हीं की तरह आजाद हिंद सरकार का गठन सिंगापुर में किया था। राजा महेंद्र प्रताप को उस सरकार का राष्ट्रपति बनाया गया यानी राज्य प्रमुख। मौलवी बरकतुल्लाह को राजा का प्रधानमंत्री घोषित किया गया और अबैदुल्लाह सिंधी को गृहमंत्री।


भोपाल के रहने वाले बरकतुल्लाह के नाम पर बाद में भोपाल में बरकतुल्लाह यूनीवर्सिटी खोली गई। राजा की इस काबुल सरकार ने बाकायदा ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जेहाद का नारा दिया। लगभग हर देश में राजा की सरकार ने अपने राजदूत नियुक्त कर दिए, बाकायदा वो उन सरकारों से बतौर भारत के राजदूत मान्यता देने की बातचीत में जुट गए। लेकिन उस वक्त ना कोई बेहतर सैन्य रणनीति थी और ना ही उन्हें इस रिवोल्यूशरी आइडिया के लिए बोस जैसा समर्थन मिला और सरकार प्रतीकात्मक रह गई। लेकिन राजा की लड़ाई थमी नहीं उनकी जिंदगी तो हंगामाखेज थी।


दिलचस्प बात ये थी कि जिस साल में राजा ने भारत की पहली निर्वासित सरकार बनाई, उसी साल गांधी जी साउथ अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे और प्रथम विश्व युद्ध के लिए भारतीयों को ब्रिटिश सेना में भर्ती करवा रहे थे, उन्हें भर्ती करने वाला सर्जेंट तक कहा गया था।


राजा के सिर पर ब्रिटिश सरकार ने इनाम रख दिया, रियासत अपने कब्जे में ले ली, और राजा को भगोड़ा घोषित कर दिया। राजा ने काफी परेशानी के दिन झेले। फिर उन्होंने जापान में जाकर एक मैगजीन शुरू की, जिसका नाम था वर्ल्ड फेडरेशन। लंबे समय तक इस मैगजीन के जरिए ब्रिटिश सरकार की क्रूरता को वो दुनिया भर के सामने लाते रहे। फिर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान राजा ने फिर एक एक्जीक्यूटिव बोर्ड बनाया, ताकि ब्रिटिश सरकार को भारत छोड़ने के लिए मजूबर किया जा सके। लेकिन युद्ध खत्म होते-होते सरकार राजा की तरफ नरम हो गई थी, फिर आजादी होना भी तय मानी जाने लगी। राजा को भारत आने की इजाजत मिली। ठीक 32 साल बाद राजा भारत आए, 1946 में राजा मद्रास के समुद्र तट पर उतरे। वहां से वो घर नहीं गए, सीधे वर्धा पहुंचे गांधीजी से मिलने।


गांधीजी और राजा में अजीबो-गरीब रिश्ता था, बहुत कम लोगों को पता होगा कि हाथरस के इस राजा को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था और एक तय वक्त के बाद नोबेल कमेटी के कमेंट्स को सार्वजनिक कर दिया जाता है।


राजा के बारे में नोबेल कमेटी ने उस वक्त क्या लिखा था ये पढ़िए, "Pratap gave up his property for educational purposes, and he established a technical college at Brindaban. In 1913 he took part in Gandhi's campaign in South Africa. He travelled around the world to create awareness about the situation in Afghanistan and India. In 1925 he went on a mission to Tibet and met the Dalai Lama. He was primarily on an unofficial economic mission on behalf of Afghanistan, but he also wanted to expose the British brutalities in India. He called himself the servant of the powerless and weak."।


सबसे खास बात थी कि नोबेल पुरस्कार समिति की इन्हीं लाइनों से ये पता चला कि वो गांधीजी के साउथ अफ्रीका वाले आंदोलन में भी हिस्सा लेने जा पहुंचे थे, इतना ही नहीं वो तिब्बत मिशन पर दलाई लामा से भी मिले थे। ऐसी इंटरनेशनल तबीयत के थे राजा महेंद्र प्रताप। उस साल किसी को भी नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया, सारी पुरस्कार राशि किसी स्पेशल फंड में दे दी गई। इसका गांधी कनेक्शन ये है कि बिलकुल ऐसा ही तब हुआ था, जब गांधीजी को 1948 में नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था, गांधीजी की हत्या होने के चलते बात आगे नहीं बढ़ी और उस साल भी नोबेल पुरस्कार के लिए किसी के नाम का ऐलान नहीं हुआ। सारा पैसा स्पेशल फंड में दे दिया गया।


नोबेल पुरस्कार समिति के कमेंट्स से ही पता चलता है कि गांधीजी ने एक बार राजा महेंद्र प्रताप की अपने अखबार यंग इंडिया में जमकर तारीफ की थी, गांधीजी ने लिखा था, “"For the sake of the country this nobleman has chosen exile as his lot. He has given up his splendid property...for educational purposes. Prem Mahavidyalaya...is his creation,"।


गांधीजी से उनके गहरे नाते की मिसाल देखिए, 32 साल बाद भारत आए तो सीधे उनसे मिलने जा पहुंचे, मद्रास से सीधे वर्धा। बावजूद इसके वो कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। लेकिन उनकी हस्ती इस कदर बड़ी थी कि कांग्रेस तो कांग्रेस उस वक्त के जनसंघ के बड़े नेता और भावी पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी लोकसभा के चुनावों में उन्होंने धूल चटा दी। वो 1952 में मथुरा से निर्दलीय सांसद बने और 1957 में फिर से अटल बिहारी वाजपेयी को हराकर निर्दलीय ही सांसद चुने गए। बिना किसी का अहसान लिए शान से राजा की तरह जीते रहे।


राजा महेंद्र प्रताप की उपलब्धियां यहीं कम नहीं होतीं, उनके खाते में भारत का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है। अपने बेटे का नाम रखा उन्होंने प्रेम और वृंदावन में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला, जिसका नाम रखा प्रेम महाविद्यालय। राजा मॉर्डन एजुकेशन के हिमायती थे, तभी एएमयू के लिए भी जमीन दान कर दी।


देश की आजादी के बाद लोग मानते थे कि उनसे बेहतर कोई विदेश मंत्री नहीं हो सकता था, लेकिन उन्होंने किसी से कुछ मांगा नहीं और आमजन के लिए काम करते रहे। पंचायत राज कानूनों, किसानों और फ्रीडम फाइटर्स के लिए लड़ते रहे।


राजा जो भी काम करते थे, वो क्रांति के स्तर पर जाकर करते थे। हिंदू घराने में वो पैदा हुए थे, मुस्लिम संस्था में वो पढ़े थे, यूरोप में तमाम ईसाइयों से उनके गहरे रिश्ते थे, सिख धर्म मानने वाले परिवार से उनकी शादी हुई थी। लेकिन उनको लगता था मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है या सब धर्मों का सार ये है कि मानवीयता को, प्रेम को बढ़ावा मिलना चाहिए। राजा महेंद्र प्रताप ने तब वो कर डाला जो कभी मुगल बादशाह अकबर ने किया था, जैसे अकबर ने नया धर्म दीन ए इलाही चलाया था, वैसे भी राजा महेंद्र प्रताप ने भी एक नया धर्म शुरू कर दिया, प्रेम धर्म। इस धर्म के अनुयायियों का एक ही उद्देश्य था प्रेम से रहना, प्रेम बांटना और प्रेम भाईचारे का संदेश देना। हालांकि दीन ए इलाही की तरह प्रेम धर्म भी उसको चलाने वाले के साथ ही गुमनामी में खो गया।

Mahendra


मोदी ने अचानक से यूं ही उनका नाम नहीं लिया, अफगानिस्तान और भारत के संबंधों पर रिसर्च हुई होगी तो सबसे कद्दावर नाम इतिहास से राजा महेंद्र प्रताप का निकला, मार्क्सवादी होने के बावजूद उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था।


पिछले कुछ सालों से अलीगढ़ के स्थानीय बीजेपी नेता एएमयू में राजा महेंद्र प्रताप के एएमयू में योगदान के चलते कैंपस में उनकी जयंती मनाने को लेकर कोशिश करते आ रहे हैं। वैसे भी राजा के दामन में कोई दाग नहीं है और राजा को वो नहीं मिला, जिसके वो वाकई में हकदार थे। सबसे बड़ी बात ये कि उनके अपने शहर हाथरस में उन्हें जानने वाले युवा ढूंढे नहीं मिलेंगे।


उनकी मौत के बाद सरकार ने उसी साल एक डाक टिकट जारी करके इतिश्री कर दी। लेकिन क्या उनके कामों और योगदान को देखते हुए इंसाफ हुआ उनके साथ? आप खुद तय करिए। राजा महेंद्र प्रताप भी उन्हीं तमाम चेहरों में से हैं, जिनका आजादी के बाद इतिहासकारों ने सही ढंग से मूल्यांकन नहीं किया।  दुनिया भले ही नोबेल के लायक उनको मान ले, लेकिन सरकार उनकी जयंती तक मनाने लायक नहीं समझती आई और ये नाइंसाफी की मार केवल राजा महेंद्र प्रताप ने ही नहीं भुगती, उनके जिले हाथरस ने भी भुगती है।


Sunday, November 8, 2015

भारत के PM नरेन्द्र मोदी- भविष्यवाणी, दो साल बाद सबको धूल चटा देंगे मोदी ...

भारत के PM नरेन्द्र मोदी के सितारे इन दिनों कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल और अब बिहार विधानसभा चुनावों में लालू-नीतीश के हाथों हुई हार से उनके राजनीतिक विरोधी मुखर होकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो उनकी कुंडली के अनुसार अभी उन्हें शनि की साढ़े साती लगी हुई है।

यह उन्हें 15 नवम्बर 2011 को शुरू हुई थी जो 23 जनवरी 2020 तक चलेगी। इसमें भी 3 नवम्बर 2014 को साढ़े साती अपने शिखर में पहुंच गई जो 26 अक्टूबर 2017 तक रहेगी। इसके बाद वह अपने अस्तकाल में आ जाएगी।

मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के बडऩगर में सुबह 10 बजे हुआ था। इस हिसाब से उनकी राशि तुला है। उनकी कुंडली के ग्यारहवें घर में शुक्र और शनि साथ बैठे हैं जिसके कारण ही वह भौतिक सुख-संपदा और उच्च आध्यात्मिक अनुभवों का एक साथ लाभ उठा पाते हैं।

शनि की साढे साती का है यह कमाल

























इसके साथ ही उन्हें चन्द्रमा की महादशा और राहू की अन्र्तदशा चल रही है, जिसके कारण उन्हें राजनीति में स्थातित्व मिल रहा है। वर्ष 2014 के अंत में राहू और केतु की गोचर दशा नकारात्मक होने के कारण ही उन्हें दिल्ली तथा बिहार विधानसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा। मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनावों में आखिरी बार जीत जम्मू-कश्मीर में हुई। वहां भी नवंबर में चुनाव हुए जबकि शनि की साढ़े साती अपने शिखर चरण में प्रवेश कर रही थी, यही कारण रहा कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनानी पड़ी।

2017 तक हारेंगे हर चुनाव

इसके बाद फरवरी 2015 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव तथा हाल ही के बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस समय राहू 12वें घर में केतु तथा सूर्य से युति करेगा जिसके फलस्वरूप उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए जाएंगे।

साथ ही शनि गोचर में चन्द्रमा के साथ युति करेगा जिसके चलते भाजपा की अंदरूनी राजनीति में भी बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। लोगों को कोई बड़ा आश्चर्य नहीं होना चाहिए यदि 2017 तक भाजपा किसी भी राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए, हां वह मुख्य विपक्षी दल के रूप में जरूर उभरेगी।

दोस्तों के भेष में दुश्मन होंगे उनके साथ

इसके साथ ही मोदी के पुराने अच्छे साथी भी उनका साथ छोड़ देंगे। हाल ही में हम अरुण शौरी, राम जेठमलानी के रूप में इसकी हकीकत भी देख चुके हैं। हालांकि 9वें घर पर धर्म की दृष्टि होने से वह धार्मिक बने रहेंगे और निकट भविष्य में देश को और आगे ले जाएंगे।

सबसे बड़ी बात उनकी पार्टी के अंदरूनी साथी ही उनके दुश्मन बनेंगे और उन्हें डुबोने का काम कर रहे हैं। यदि भविष्य में मोदी पर किसी तरह का कोई संकट आता भी है तो इन ग्रह-नक्षत्रों के कारण उसके जिम्मेदार उनकी अपनी पार्टी के लोग होंगे जो गुप्त रूप से उनके खिलाफ अभियान चला रहे होंगे।

बना रहेगा उनके जीवन पर खतरा

बहुत संभव है कि वह इस दौरान किसी हादसे का शिकार भी हो जाएं। उनकी स्वास्थ्य के साथ साथ उनके जीवन के लिए भी लगातार खतरा बना रहेगा। अक्टूबर 2017 में उनकी साढ़े साती अपने अस्त चरण में प्रवेश कर जाएगी, तभी से उनकी मुश्किलें समाप्त होना शुरू हो जाएंगी और 2019 में साढ़े साती के हटते ही वह पूर्ण रूप से पूरी ताकत से फिर उभरेंगे।
From WWW.PATRIKA.COM


Sunday, May 3, 2015

The monk who changed Narendra Modi’s life


The monk who changed Narendra Modi’s life
Narendra Modi with Swami Atmasthananda during his last visit to Belur Math in 2013, when he was still Gujarat CM. (TOI file photo by Subhojyoti Kanjilal)
Modi and the swami go back a long way. Modi had a flower in his jacket pocket as prasadam from Monk ,when he took oath as Prime Minister on May 26, 2014.
Before 1966, young Narendra was inspired by Swami Vivekanad and wandered to get training in to spiritual life. In 1966, Young Narendra came and met Swami Atmasthananda who was in  Rajkot in Gujarat to head the city's RKM ashram.Modi ji wanted to become a Monk but he was denied by Ramkrishna Ashram in RAJKOT as well as by  refuge at the ashram.
Swami Atmasthananda, 95 year old head monk of the Ramkrishna Mission at the Belur Math near Kolkata, told him that his place is among people not a aggregation.

The Belur Math near Kolkata. (Getty Images photo) 
After spending some time at the ashram under Atmasthananda's tutelage, Modi told him he wanted to become a monk. But the head monk replied that sanyas (renunciation) was not for him. The Rajkot ashram anyway could not confer monkship and Modi would have to go to the RKM headquarters in Belur to pursue his wish. 

Not many know that Narendra Modi had a "prasadi" flower from Swami Atmasthananda in his jacket pocket when he took oath as Prime Minister on May 26, 2014. (Getty Images photo) 






Read  more at TOI   

Thursday, November 6, 2014

INDIA- A FUTURE HUB FOR MANUFACTURING REPLACING CHINA-A GOLDEN INDIA IN MAKING

Abbott Laboratories  in Gujrat is in full swing without any interruption with world class roads.
Modi now in power at Central India as Prime Minister ,will change India like Gujrat has been changed in 13 years.
India vs. China: The Battle for Global ManufacturingIndian Prime Minister Narendra Modi is hoping other executives will be similarly impressed with the ease of manufacturing in his country. Before Modi took charge in New Delhi, he headed the state government in Gujarat, and during his 13 years in power there he made the state an industrial leader. Manufacturing accounts for 28 percent of Gujarat’s economy, compared with 13 percent for the country as a whole, and a touch less than the 30 percent figure for manufacturing titan China.
China became an export powerhouse because of its vast pool of low-wage workers, but it’s no longer so cheap to manufacture there. Pinched by double-digit increases in China’s minimum wages, many companies are looking for low-cost alternatives. Southeast Asian countries such as Vietnam and Indonesia are attractive, but they lack the deep supply of workers available in India. “It’s the only country that has the scale to take up where China is leaving off,” says Frederic Neumann, a senior economist with HSBC (HSBC). Vietnam and Indonesia? “Neither one is big enough to take up the slack,” he says, leaving India with a “golden opportunity.”


By 2016 the country’s growth rate of 7.2 percent will surpass China’s 7.1 percent, says CLSA senior economist Rajeev Malik.
The hourly labor cost in India for manufacturing averages 92¢, compared with $3.52 in China, according to Boston Consulting Group. But, says Anil Gupta, a professor at the University of Maryland’s Robert H. Smith School of Business, India hasn’t come close to matching China’s investments in the roads, ports, and power networks that companies want. “Lousy infrastructure essentially eats up any advantage the country may have on the labor front.”
Local leaders allied with Modi are trying to change that. In Madhya Pradesh the state government is creating 27 industrial areas while promising to improve infrastructure and make labor laws and land acquisition regulations more investor-friendly. Passing new labor laws that make it easier to hire and fire is especially important.
On the diplomatic front, Modi has adroitly taken advantage of the rivalry between Japan and China: After recent meetings with Japanese Prime Minister Shinzo Abe and Chinese President Xi Jinping, he won commitments for almost $57 billion in investments in India. China pledged $20 billion, and Japan about 4 trillion yen ($35.5 billion). Much of the money will be used to build a giant industrial corridor between Delhi and Mumbai featuring high-speed trains and superhighways. The goal, University of Maryland’s Gupta says, is to turn the area into the equivalent of southern China’s Guangdong province, which built special economic zones to transform China into an exporting power. India’s leaders “have the political ducks lined up” to make that happen, he says.
ARTICLE IN Businessweek

 

Monday, September 1, 2014

MODI A SAVIOR

Modi ji running fast as a new Avatar for India for 10 years and then for World for rest of 5 years.


JAPAN FIRST TIME SELLING DEFENSE EQUIPMENT TO INDIA AFTER WW2.





Tuesday, June 10, 2014

SIT ON BLACK MONEY ,"FINANCIAL TERRORISM"-WILL WILL OF MODI JI WILL BRING IT BACK TO INDIA-YES.

SIT on black money: If there is political will, it should go for gold and a big haul
More than six years ago, in February 2008, the German authorities had collected information about illegal money stashed away by citizens of various countries in a Liechtenstein bank. The German Finance Minister offered to share the names of these account-holders with any government interested in them. The UPA-1 government, unfortunately, did not act for many months and, after much prodding by the Opposition, asked for the list in late 2008.
A German intelligence agency appears to have paid an unnamed informer more than $6 million for this confidential and secret data about clients of the LGT group, a bank owned by the Liechtenstein Prince’s family. The revelations have already led to the resignation of the head of Deutsche Post, which is currently the world’s largest logistics company. Liechtenstein leaders were furious and have focused all their ire on the theft of the data rather than on the facts of the case.
The German list contained the names of 1,400 clients of the Liechtenstein bank, of whom 600 were Germans. A spokesman for the German finance ministry, Thorstein Albig, had said in March 2008 that information on the other accounts would be shared without charging any fees. Finland, Sweden, and Norway quickly obtained the data, but our government began pussyfooting around this issue. If it had genuinely wanted to act against black money, it should have immediately despatched senior officials/ministers to get the names. Pushed and prodded by the Opposition and the media, when the government finally moved, it got nearly 100 Indian names – but those names have been kept a secret.
This writer, who has been studying tax havens for more than a decade, wrote in April 2009 (in the journal Eternal India, published by India First Foundation) about the need to get back the illegal deposits kept by Indians in various tax havens, including Liechtenstein. A public interest litigation was then filed by Ram Jethmalani and others in the Supreme Court, to which the government responded that it was taking steps to recover such amounts. It had also mentioned that the German government had given a list of people who had kept money in the LGT Bank of Liechtenstein (May 2009). The government's response also said that steps were being taken in the case of Hasan Ali Khan, a Pune horse-breeder, who was alleged to have indulged in several illegal transactions through the UBS Bank of Switzerland.
In the meanwhile, the then Leader of the Opposition in the Lok Sabha, LK Advani, had constituted a committee consisting of S Gurumurthy, well-known Chartered Accountant, Ajit Doval, the current National Security Advisor, lawyer Mahesh Jethmalani, and this writer. The report of the committee was also used by Ram Jethmalani in his PIL filed with the Supreme Court.
The government maintained that it cannot reveal the names received from Germany since it had obtained the same under the double taxation avoidance treaty. The point is: why did the government ask for information under the double-tax treaty with Germany when the issue – stolen data from the Liechtenstein bank by Germany – was unconnected to the treaty? Where is the issue of confidentiality vis-a-vis criminals? Actually, it is wealth kept illegally in the bank in Liechtenstein, and the money does not even concern Germany.
The double-tax treaty generally prevents the use of information supplied under the treaty for any purpose other than the levy and recovery of tax. It is doubtful whether the income tax department can share the details it has secured under the treaty with the Enforcement Directorate or the National Investigation Agency which tracks terror cases, or the NSA. That is why the Supreme Court had refused to regard it purely an issue of tax evasion.
The finance ministry says it has the names but will not reveal them. But is this right? The accounts are those of international crooks who have deprived our land of huge financial resources through capital flight. It is an unpatriotic act which can be equated to financial terrorism. Domestic black money (that is untaxed income) is merely a no-confidence motion against the government's tax policies, but black money in tax havens abroad amounts to no-confidence against the country - which is akin to treason.
A report in The Economic Times dated 4 June 2009 said that of the 50 Indians who have stashed funds in LGT Bank, 25 belong to Mumbai. The tax authorities have reopened assessments of these 25 tax evaders under section 148 of the Income Tax Act. This implies that the government is treating it as tax evasion and not capital flight and a crime against the country. But on 19 January 2011 – after two years of waiting - the Supreme Court made a historic observation about this shameful phenomenon of Indian funds being kept illegally abroad and the obstructionist attitude of the central government in unravelling the truth.
A report in The Hindu quoted the court as saying that black money stashed abroad by Indians was “pure and simple theft of national money.” The court “questioned the Centre's approach to tackling this menace and retrieving the huge amounts kept in foreign banks. When Solicitor-General Gopal Subramaniam furnished in a sealed cover a list of 26 names who had accounts with (the) Liechtenstein Bank, a bench of Justices B Sudershan Reddy and SS Nijjar was not convinced of the steps taken by the government for getting back black money. Justice Reddy, after perusing the list, told the SG: ‘This is all the information you have or you have something more? We are talking about huge money. It is a plunder of the nation. It is pure and simple theft of national money. We are talking about mind-boggling crime. We are not on (the) niceties of various treaties.”
The court then insisted on the formation of a special investigation team (SIT) with ex-Supreme Court judge Jeevan Reddy as Chairman, assisted by Justice MB Shah, and asked the government to share details about the Liechtenstein list. The UPA government dilly-dallied and used every ruse in the legal book to buy time. But the Supreme Court was very upset and told the government that it can be hauled up for contempt of court. The court, in its order of 1 May 2014, had given the government three weeks' time to issue a notification for setting up an SIT to be presided over by Justice MB Shah (since Justice Jeevan Reddy had declined to head it for personal reasons), with retired Justice Arijit Pasayat as vice-chairman, to guide and direct the investigation.
The three weeks ended on 22 May and extended to 27 May due to a change in the government. Hence, the first decision of the new government was about the SIT. It was a decision pushed down the throat of the government of India by the court due to the sustained efforts of Ram Jethmalani, represented by Anil Dhavan, and armed with reports of this writer. The SIT will consist of the Chief of the Financial Intelligence Unit, the Chief Commissioner of Income Tax, a Deputy Governor of the RBI, the IB Director, the Narcotics Bureau chief, and the head of the Enforcement Directorate. The group will also have access to the accounts of HSBC Bank, Geneva, details of which were given by the French government.
The SIT is essentially a group of bureaucrats with varying degrees of expertise about tax havens. This is mainly for illicit money kept abroad and not for domestic black money. Most of the double tax treaties which the UPA-2 entered into are prospective in nature and the task of looking into past illegal funds is complicated.
The group should distinguish between pure tax evasion (let us call it vegetarian black money) and funds connected to terror/arms smuggling/narcotics (say, non-veg black money). The former is easy to focus on and can be dealt with through penalties. A recent Supreme Court judgment, which says that “that Indian resident beneficiaries shall not be taxed on the income of an offshore discretionary trust as long as the trustees do not distribute income to the beneficiaries,” may help many in the first category.
The best way to proceed is to have a joint sitting of Parliament and pass a resolution stating that “any funds abroad held by Indian nationals belong to the Republic of India” unless they have been kept abroad under legal rules and regulations. Armed with such a resolution and recent agreements entered into by Switzerland and Singapore with OECD countries, the SIT can go for gold! Actually, the SIT should be willing to use the concept of sama/dhana/bheda/dhanda in achieving its task - many secretive jurisdictions, including Switzerland, can and should be arm-twisted to part with information. After all they have huge investments in India
It is also necessary to consider the gold/diamonds/precious items kept by Indians in the lockers of banks in tax havens abroad. The road ahead for the recovery of illegal money stashed abroad is full of pot holes and craters, but we Indians have a way of navigating such impediments. What is needed is the political will for the same.
(The author R Vaidyanathan is finance professor, IIM Bangalore.

Wednesday, May 21, 2014

MODI JI 'S STEP#1 TO BUILD NATION

invites you to work for India.
Join this grand movement to create a strong, glorious and inclusive India. You are requested to fill this form.  Remember- your contribution will be a gigantic step in creating a better India.

Narendra Modi invites you to work for India. 

Join this grand movement to create a strong, glorious and inclusive India. You are requested to fill this form. 
Remember- your contribution will be a gigantic step in creating a better India.  
http://www.narendramodi.in/form/
 
ये कैसा नेता है; जो संसद में जाता है
तो भी संसद को
मंदिर समझ के उसको नमन करके अंदर

प्रवेश करता है
ये कैसा नेता है; जो बोलता है भारत
माँ की सेवा करना कैसी कृपा बल्कि माँ की सेवा के
लिए समर्पित हूँ
ये कैसा नेता है; जो मुस्लिम कार्ड
नही खेलके सभी 125 करोड़
हिन्दुस्थानियो का ख्याल रखने
का बोलता है
ये कैसा नेता है; जो बोलता है हम चले ना चले
देश चल पड़ा है
ये कैसा नेता है; जो खुद क्रेडिट ना लेके
बोलता है की ये जनता का विश्वास
और उनकी आशाओ की जीत है
ये कैसा नेता है; जो खुद नाम कमाने
का नही बल्कि बोलते है की भारत के लोग हर
जगह नाम कमाते है
ये कैसा नेता है; जो दुसरो की तरह अपने
लिए नही बल्कि देश के लिए जीने
का बोलता है
ये कैसा नेता है; जो कौन हारा कौन
जीता ये ना गिना के देश के विकास की बात
करता है
ये कैसा नेता है; जो बोलता है
की मेरी जो उचाईया दिखती है
वो मेरी नही बल्कि मेरी पार्टी के
वरिष्ट नेताओ ने मुझे कंधे के ऊपर
बैठाया है ये कैसा नेता है; जो सत्ता सँभालने
से
पहले ही 2019 में अपने कार्यकाल
का रिपोर्ट कार्ड देने का बोलता है
ये कैसा नेता है: जो जात-पात-धर्म
की बात ना करके "सबका साथ;
सबका विकास" करने का बोलता है ये
वही नेता है; जो अच्छे दिन
लायेगा अब से अच्छे दिन की शुरुआत
हो गयी
मैं मेरे देश के इस महान नेता माननीय
श्री. नरेन्द्र
मोदी जी को कोटि कोटि शीश झुका के
नमन करता हूँ
एक भारत श्रेष्ठ भारत...
जय मोदी राज...
 
 
 

Monday, May 12, 2014

SONIYA /RAHUL/VADRA ARE GAZANVI OF MODERN INDIA- SHOULD NOT BE GIVEN FREE PASS BY MODI.

Modi SelfieThe story of Prithviraj Chauhan and Muhammad Ghori has a strong relevance today,as Atal Ji has not started any anticorruption activity against SONIYA GANDHI AND FAMILY ,which was wrong because when people vote to change,they definitely wanta ction against those powers which have misused and created mess in India, Raped mother India,almost certainly wanted ROME EMPIRE in India by crushing Hindus as also said by Wikileaks- LINK
Certainly Sonia Gandhi should be punished as its still about truth and Dharma. AND ALL CITIZENS ARE EQUAL AND SONIYA MUST BE PUNISHED,VADRA MUST BE PUNISHED LIKE ALL CITIZENS IF THEY DO WRONG.NO MERCY.IF SHE GETS MERCY ALL CITIZENS WILL GET MERCY AND NEXT ELECTION WILL BE CONGRESS AGAIN. A ASK MODI JI NOT TO BECOME PRITHVIRAJ CHOUHAN AND GET ROMAN EMPIRE OR ISLAMIC EMPIRA BACK. BECOME SHIVA JI, BECOME CHATRSAL JI AND FINISH ALL TRAITORS PER RULES AND REGULATIONS OF LAW OF LAND. DHARMA SHOULD PREVAIL.
Ghori’s obsession was India, which he attacked savagely many times, though he was first routed in present day Gujarat by Rajputs and again in Kayadara near Mount Abu, in 1178 A.D. where again he was resoundingly defeated.
He then decided to enter India through a different route and first encountered Prithviraj Chauhan at the battle of Taraori in 1191. Prithviraj’s cavalry charged and routed the Muslim cavalry and captured Ghori. ​Modi
Ghori begged for his life and Prithviraj allowed him to go, despite his generals begging him not to do so.
And surely enough, the following year Ghori came back. Prithviraj advanced with his army and sent a letter to Ghori, asking him to turn back as he had been defeated the previous year and was spared his life.
Ghori replied that he was in India on the orders of his brother, Ghiasuddin, and that he could only retreat after he got a word from his brother.
This letter was sent in the evening and after sending the letter Ghori moved his camp back a few kilometers to feign retreat. On receiving this letter and seeing Muhammad move his camp back Prithviraj assumed that Ghori got the message and was retreating.
But Ghori knew that Rajputs did not fight in the night but only after sun had come up. Thus, Ghori treacherously attacked in the early morning hours when Prithviraj and his army were sleeping and was able to win this one battle.
Prithviraj was captured, beaten up and taken in chains to Ghor in Afghanistan There, he was presented before Ghori and he fearlessly looked straight into his captor’s eyes.

Ghori ordered him to lower his eyes. A defiant Prithviraj scornfully told him how he had treated well Ghori as a prisoner and that the eyelids of a Rajputs eyes are lowered only in death. On hearing this, Ghori flew into a rage and ordered that Prithviraj's eyes be burnt with red hot iron rods.
Prithviraj was regularly brought to the court to be taunted by Ghori and his courtiers and ultimately put to death. Thus ended the story of the brave but unrealistic Prithviraj Chouhan.

Will MODI government, like Prithviraj Chauhan, forgive Sonia Gandhi, who has been mercilessly going after him for the last ten years, using shamelessly and ruthlessly the arms of the law - the CBI, the IB, the judiciary, compliant judges, the Election Commission, etc. ?Mr Vajpayee did it before him. He came to power and could have done anything he wanted, but he gave orders that Sonia Gandhi be left alone.
His Man Friday, Brajesh Mishra, is even said to have rescued Rahul Gandhi, when he was detained in Boston. Did it earn Sonia Gandhi’s gratitude? Not at all! The BJP lost the next elections, as Prithrivaj lost his next battle to Ghauri and Mrs Gandhi efficiently and ruthlessly went all out after the BJP and Narendra Modi.
This is not about good or bad, as in the American cartoons. THIS IS DHARMA AND KARMA PRINCIPAL AND ALL CITIZENS SHOULD BE TREATED EQUALLY.

LINK TO MY OTHER ARTICLE-CLICK HERE,NGO ARE CHRISTIANIZING INDIA,ANTI-INDIA ACTIVITY
SWISS ACCOUNT-DETAILS- swiss-documents-rajiv-gandhi,SONIYA GANDHI

FROM-Francois Gautier

Thursday, May 1, 2014

MODI I HAVE KNOWN-BY Uday Mahurkar #DECODING #HINDUISM

The Modi I have known-By a journalist.
A nationalist fighting against all for Bharat. click here for speech.

Cover Photo
A day before the Gujarat poll result, Narendra Modi presided over his Cabinet meeting to discuss some government schemes with colleagues. He was his normal self, seemingly unaffected by the euphoria created by exit poll surveys just two days before. His ministers were not surprised. For they are by now used to Modi's "work is worship" style.
Within Modi's tough exterior resides a cool, calm and sensitive loner, who even pens poetry once a while. Modi has no real friends. Perhaps work is his only true friend. He often feels hurt when faced with negative reactions. When I went to interview him in the aftermath of his 2002 victory, I saw tears in his eyes as he told me: "Why has the media seen me only through one prism? I have maintained the highest form of integrity in Indian public life. Unfortunately, the media never appreciated me for this. Why?"

Modi's sensitivity is at best illustrated by some of his initiatives in the health sector. When I went to the state government-run U.N. Mehta Heart Institute recently to do a story on health issues, I was surprised to find a brand new building rivaling that of the privately-run Apollo. A senior health officer told me Modi had increased the budget of the hospital-where heart surgeries for students and below poverty line families are performed for free-from Rs.1 crore to Rs.60 crore in the past decade. In one of its wards, I found seven school children between the ages of 8 and 12, who had undergone free open heart surgeries under a government scheme that treats school-going students, poor or rich, for free, in state-run hospitals.
READ MORE AT-INDIA TODAY