Thursday, November 19, 2015

ISIL is Nostradamus's anti-christ, WW3 and Nostradamus predictions for 2015

वर्ष 2015 में एंटीक्रिस्ट का जन्म होगा जो ईसाईयों और मानवता का घोर विरोधी होगा और पूरी दुनिया को अपने कदमों में झुकाने के लिए तत्पर होगा। एंटीक्रिस्ट जल्दी ही एक या अनेक देशों पर कब्जा कर वहां की जमीन खून से लाल कर देगा। इसकी क्रूरता हिटलर को भी पीछे छोड़ देगी। यदि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर काम करने वाले विशेषज्ञों की राय मानी जाए तो यह यह एंटीक्रिस्ट धार्मिक कट्टरपंथ के रूप में आईएसआईएस के रूप में जन्म ले चुका है। यह आतंकी संगठन किसी धर्म को नहीं मानता वरन स्वयं के खलीफा होने का दावा करता है। धर्म के नाम पर आईएस के सदस्यों ने अरब जगत में तबाही मचा दी है।

वैज्ञानिक ढूंढ लेंगे बड़ी बीमारियों का इलाज

नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2015 वैज्ञानिकों को बड़ी बीमारियों के इलाज में सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष वैज्ञानिकों ने एक नया शक्तिशाली एंटीबॉयोटिक टिक्सोबेक्टिन ढूंढा है। इससे पहले आखिरी एंटीबॉयोटिक आज से 25 वर्ष पहले बनाया गया था।
इस वर्ष तीसरे विश्वयुद्ध की भूमिका बननी शुरू हो जाएगी। मिडिल ईस्ट दुनिया की जंग का मैदान बन जाएगा जहां दुनिया भर की ताकतें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। यहां विश्व की कट्टर विरोधी ताकतें यथा अमरीका और रूस भी मिलकर एक हो जाएंगे और दुनिया में शांति लाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।..

 आगे पढिए ज्वालामुखी फटने से मचेगी तबाही.

माउंट विसुवियस पर स्थित ज्वालामुखी फटेगा और अपने आस-पास की सभी जगह को बरबाद कर देगा। यह घटना वर्ष 2015 के अंत में तथा वर्ष 2016 के शुरू में होने की संभावना है।..

आगे जानिए, यूरोप पर मंडराएगा संकट

यूरोप आर्थिक संकट में घिर जाएगा। फ्रांस, जर्मनी सहित कई बड़े यूरोपियन राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ जाएगी। हालांकि आम जनता की समृदि्ध बढ़ेगी परन्तु बड़े राष्ट्रों की समस्याएं भी उसी अनुपात में बढ़ जाएंगी। बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और आर्थिक मंदी का भयावह दौर शुरू होगा।.
 
आगे पढिए अमरीका में मचेगी तबाही -

वर्ष 2015 अमरीका के लिए अति महत्वपूर्ण होगा। इस वर्ष अमरीका को न केवल विश्व की उभरती शक्तियों यथा चीन, रूस और ईरान से चुनौती मिलेगी वरन प्राकृतिक संकटों से भी जूझना पड़ेगा। नास्त्रेदमस के अनुसार अमरीका को इस वर्ष भयावह भूकंप का सामना करना पड़ेगा। इस भूकंप के फलस्वरूप अमरीका का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो जाएगा। -

 
Patrika.com

No comments:

Post a Comment